Move to Jagran APP

Lok Sabha Election 2024: कौन हैं ललितेश पति त्रिपाठी, जिन्हें अखिलेश ने दिया टिकट; यूपी की इस सीट पर ठोंक सकते हैं ताल

ललितेश उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलापति त्रिपाठी के वंशज हैं। वे कांग्रेस छोड़कर तृणमूल में आए हैं। वे एक समय प्रियंका गांधी के बेहद करीबी थे। अखिलेश यादव के साथ भी उनके अच्छे संबंध हैं। ललितेश गत 10 मार्च को कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में हुई तृणमूल की रैली में भी शामिल हुए थे। इस बाद ललितेश भदोही सीट से चुनावी मैदान में उतर सकते हैं।

By Jagran News Edited By: Swati Singh Published: Sat, 16 Mar 2024 06:47 PM (IST)Updated: Sat, 16 Mar 2024 06:47 PM (IST)
कौन हैं ललितेश पति त्रिपाठी, जिन्हें अखिलेश ने दिया टिकट

 राज्य ब्यूरो, कोलकाता। बंगाल की समस्त 42 लोकसभा (लोस) सीटों के साथ तृणमूल कांग्रेस उत्तर प्रदेश की एक सीट पर भी चुनाव लड़ेगी। समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश की भदोही सीट तृणमूल के लिए छोड़ी है। तृणमूल के टिकट से वहां ललितेशपति त्रिपाठी चुनाव लड़ेंगे।

loksabha election banner

ललितेश उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलापति त्रिपाठी के वंशज हैं। वे कांग्रेस छोड़कर तृणमूल में आए हैं। वे एक समय प्रियंका गांधी के बेहद करीबी थे। अखिलेश यादव के साथ भी उनके अच्छे संबंध हैं। ललितेश गत 10 मार्च को कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में हुई तृणमूल की रैली में भी शामिल हुए थे।

कांग्रेस का हाथ छोड़, दीदी के साथ आए थे ललितेश

ललितेश ने पिछला विधानसभा चुनाव कांग्रेस के टिकट पर लड़ा था। वे उस चुनाव में हार गए थे। उसके बाद कांग्रेस पर उपेक्षा का आरोप लगाकर उन्होंने पार्टी छोड़ दी थी और 2021 के अक्टूबर में तृणमूल में शामिल हो गए थे। अब भदोही सीट पर तृणमूल कांग्रेस ने इन्हें टिकट देने का मन बना लिया है। गौर करने वाली बात है काफी समय से इनकी सक्रियता मिर्जापुर में कम हो गई थी, जिसके बाद से इनका कार्य क्षेत्र बदलने का अनुमान लगाया जा रहा था।

2009 में अस्तित्व में आई थी भदोही लोकसभा सीट

मालूम हो कि समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश की 80 लोस सीटों में से 17 कांग्रेस के लिए छोड़ी हैं। भदोही लोस सीट 2009 में अस्तित्व में आई थी। वहां से पहली बार बहुजन समाज पार्टी ने चुनाव जीता था। 2014 व 2019 के लोस चुनाव में भाजपा ने वहां जीत दर्ज की थी।

यह भी पढ़ें: Lok Sabha Election 2024: सपा की लिस्ट में 'दीदी' के एक सिपाही का नाम, भदोही से TMC के इस नेता को टिकट देने की अटकलें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.