यूपी के भदोही में खौफनाक वारदात, कहासुनी के बाद पति ने धारदार हथियार से की पत्नी की हत्या, फिर किया कुछ ऐसा…
Bhadohi Breaking News कोइरौना थाना के दस्युपुर गांव में अपने साढ़ू कृष्णा निषाद के घर आए राजेश निषाद 32 वर्ष ने शनिवार को पत्नी से हुए विवाद में हंसुआ से वार कर पत्नी सन्नो देवी 26 वर्ष की हत्या कर दी। अचानक घटी घटना से परिवार सहित पूरे गांव में हलचल मच गई। जानकारी होने पर पुलिस क्षेत्राधिकारी ज्ञानपुर प्रभात राय सहित कोइरौना पुलिस मौके पर पहुंच गई और फिर...
संवाद सूत्र, सीतामढ़ी (भदोही)। Bhadohi Crime News: कोइरौना थाना के दस्युपुर गांव में अपने साढ़ू कृष्णा निषाद के घर आए राजेश निषाद 32 वर्ष ने शनिवार को पत्नी से हुए विवाद में हंसुआ से वार कर पत्नी सन्नो देवी 26 वर्ष की हत्या कर दी। इसके बाद खुद का भी गला काटकर जान दे दी।
अचानक घटी घटना से परिवार सहित पूरे गांव में हलचल मच गई। जानकारी होने पर पुलिस क्षेत्राधिकारी ज्ञानपुर प्रभात राय सहित कोइरौना पुलिस मौके पर पहुंच गई। साथ ही डाग स्क्वायड की टीम ने भी पहुंचकर घटना की जांच की। दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
नाराज होकर मायके चली गई सन्नो
प्रयागराज जिले के मेजा थानांतर्गत डिघिया गांव निवासी राजेश निषाद की शादी परवा, मेजा, प्रयागराज के सन्नो निषाद के साथ दो साल पहले हुई थी। वह पत्नी को लेकर गोवा में रहता था। वहां दोनों में किसी बात को लेकर हुए विवाद पर नाराज होकर सन्नो अपने मायके परवा चली आई थी। पिछले हफ्ते वह अपनी बहन सुधा के ससुराल कोइरौना के दस्युपुर आई थी।
दो दिन पहले गोवा से आया राजेश भी पत्नी की तलाश करते साढ़ू के घर दस्युपुर पहुंच गया। शनिवार की सुबह सुधा नहाने के बाद मन्दिर चलीं गईं। इसी बीच करीब छह बजे राजेश व सन्नो के बीच किसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया। इससे आक्रोशित होकर राजेश ने पास रखे हंसुआ (पहसुल) उठाकर पत्नी के गले पर वार कर दिया।
इससे वह तड़पकर गिर पड़ी और मौत हो गई। इसके बाद अपने गले को भी काट लिया। इस बीच घर में मौजूद सुधा की छह वर्षीय पुत्र शिवानी घटना देख देख शोर मचाते हुए कमरे से बाहर भागी। जानकारी होते ही सुधा भी मंदिर से वापस आ गई। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई।
सीओ ने बताया कि परिवार के लोगों से मिली जानकारी व पूछताछ के आधार पर प्रथम दृष्टया पति-पत्नी के विवाद में घटना घटित होने का मामला लगता है।
यह भी पढ़ें-
Haj Yatra 2024: हज यात्रा किराए की दूसरी सूची जारी, जमा करने होंगे इतने रुपये; पढ़ें पूरी डिटेल