Move to Jagran APP

Basti News: मामूली बात को लेकर पति-पत्‍नी के बीच हुआ विवाद, सड़क पर हुआ ऐसा तमाशा, बुलानी पड़ी पुलिस

एक महिला अपनी बेटी व बेटे के साथ राम जानकी मार्ग पर सवारी का इंतजार कर रही थी। अचानक बाइक से पहुंचे पति ने बच्चों को अपने साथ बाइक से ले जाने का प्रयास किया। इस दौरान महिला ने पति की बाइक को पकड़कर रोकने का प्रयास किया। जिसके बाद पति ने बाइक से लेकर आगे बढने लगा जिससे महिला 15 मीटर तक घिसटती चली गई।

By Sanjay Vishwakarma Edited By: Vivek Shukla Published: Wed, 13 Mar 2024 11:44 AM (IST)Updated: Wed, 13 Mar 2024 11:44 AM (IST)
पति पत्‍नी के बीच विवाद चल रहा था।

जासं, छावनी, बस्ती। रामजानकी मार्ग पर छावनी कस्बे में पति की बाइक को रोकने के चक्कर में एक महिला 15 मीटर दूर तक घिसटी चली गई। घटना छावनी कस्बे के बभनगांवा मोड़ पर हुई। महिला के हाथ पैर में मामूली चोट आई है। सरे आम हुई इस घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।

loksabha election banner

मंगलवार को एक महिला अपनी बेटी व बेटे के साथ राम जानकी मार्ग पर सवारी का इंतजार कर रही थी। अचानक बाइक से पहुंचे पति ने बच्चों को अपने साथ बाइक से ले जाने का प्रयास किया। इस दौरान महिला ने पति की बाइक को पकड़कर रोकने का प्रयास किया। जिसके बाद पति ने बाइक से लेकर आगे बढने लगा, जिससे महिला 15 मीटर तक घिसटती चली गई।

मौके पर पहुंची छावनी पुलिस ने पति को थाने पर ले गई। काफी देर तक महिला दर्द से कराहती रही। वह अपने बच्चों के लिए रोती रही। कुछ देर बाद आसपास मौजूद लोगों ने उसके दोनों बच्चों को ढूंढकर महिला के सिपुर्द कर दिया।

घायल महिला अपने मायके फिरोजपुर थाना पूरा कलंदर जिला अयोध्या से बच्चों के साथ पारिवारिक शादी में छावनी थाना क्षेत्र में आई थी। वहां पति से विवाद होने के बाद वह अपने मायके वापस जाने के लिए छावनी कस्बे में पहुंची थी। प्रभारी निरीक्षक राजेश तिवारी ने बताया कि पति-पत्नी ने आपस में सुलह कर लिया है। पत्नी मामले में कोई कार्यवाही नहीं चाहती थी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.