Basti News: घर में सो रही दो बच्चियों के ऊपर आई ऐसी आफत, जानकर मां हुई सन्न, धमाका ऐसा की जुटी भीड़
उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां गुरुवार सुबह पांच बजे अचानक से कच्चे मकान की दीवार गिर गई। इसके नीचे सोते हुए दो बच्चियां दब गईं। मां को जब इसकी जानकारी हुई तो वह सन्न रह गई। दीवार के नीचे दबी बच्चियों के चिल्लाने पर लोग जुट गए और बड़ी मुश्किल से उन्हें बाहर निकाला।
जागरण संवाददात, बस्ती। मुंडेरवा थाना क्षेत्र के लहरी गांव में गुरुवार को सुबह करीब पांच बजे रिहायशी छप्पर की मकान के मिट्टी की दीवार अचानक गिर गई। घर में चारपाई पर सो रहे रहीं दो बच्चियां घायल हो गईं।
राकेश गौड़ के पांच बच्चों में दो बच्चियां 12 वर्ष की सलोनी और दस वर्ष की शालिनी घर के अंदर कोठरी में चारपाई पर सो रहे थे। अचानक दीवार उनके उपर गिरने से वह दोनों दब गए। उसकी मां हेमलता बाहर सोई हुई थीं। दीवार गिरने की आवाज सुनकर बच्चों के पास पहुंची तो शोर मचाने लगी।
इसे भी पढ़ें- शराब के शौकीन ध्यान दें, यूपी के इस शहर में होली पर नहीं छलका पाएंगे जाम
आसपास के लोगों ने आकर मिट्टी का दिवार का टुकड़ा हटाने में लग गए। लेकिन टुकड़ा इतना बड़ा था कि जयराम, रोशन, परदेसी, मुन्नार, कपिल, दुधराम, अजय उपाध्याय आदि कई लोगों की मदद से लगभग 15 मिनट बाद बाहर निकाला जा सका।
स्वजन एंबुलेंस की सहायता से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मुंडेरवा ले गए। जहां पर हालत गंभीर देख डाक्टर ने जिला अस्पताल बस्ती रेफर कर दिया। जिला अस्पताल के डाक्टर ने हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कालेज गोरखपुर रेफर कर दिया है।
इसे भी पढ़ें- प्रयागराज से गोरखपुर आ रही वंदे भारत पर फिर चला पत्थर, चटका कोच का शीशा, यात्री सहमे