Bahraich News : मां की गोद से मासूम को उठा ले गया हिंसक जानवर, खेत में मिला धड़ -हिंसक जानवरों के हमले से क्षेत्र में दहशत
UP News महसी ग्राम पंचायत के नयापुरवा निवासी शकील का डेढ़ बेटा छोटू अपनी मां के साथ घर में छप्पर के नीचे सोया था। शनिवार की रात तकरीबन डेढ़ बजे हिंसक जानवर घर में घुस आया और मासूम को मां की गोद से उठा कर भाग गया। मां के शोर मचाने पर परिजन व आसपास के लोग इसके पीछे दौड़े।
महसी (बहराइच): हरदी थाना के नयापुरवा गांव में शनिवार की देर रात घर में घुसकर मां की गोद में सो रहे मासूम को हिंसक जानवर उठा ले गया। सुबह तकरीबन दो किलोमीटर दूर मासूम का क्षत विक्षत शव बरामद हुआ। हिंसक जानवर के हमले से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पुलिस वन विभाग की टीमें कांबिंग कर रही हैं।
महसी ग्राम पंचायत के नयापुरवा निवासी शकील का डेढ़ साल का बेटा छोटू अपनी मां के साथ घर में छप्पर के नीचे सोया था। शनिवार की रात तकरीबन डेढ़ बजे हिंसक जानवर घर में घुस आया और मासूम को मां की गोद से उठा कर भाग गया। मां के शोर मचाने पर परिजन व आसपास के लोग इसके पीछे दौड़े। काफी दूर तक उसका पीछा किया लेकिन हिंसक जानवर भाग निकला।
काफी देर तक लोग मासूम को ढूंढने में लगे रहे लेकिन पता नहीं चल सका। सुबह मासूम का क्षत विक्षत शव खेत में पड़ा मिला। सिर गायब था। मासूम का धड़ देख परिजन में कोहराम मच गया। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। ग्रामीण तेंदुए के हमले की आशंका जता रहे हैं।
ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस व वन विभाग की टीम को दी। सूचना पाकर डी एफओ संजीव कुमार एसडीओ अजीत कुमार तहसीलदार रविकांत द्विवेदी नायब तहसीलदार राजदीप यादव क्षेत्रीय वनाधिकारी मोहम्मद शाकिब डिप्टी रेंजर अमित वर्मा एसआई सुनील कुमार दल बल के साथ मौके पर पहुंचे।
बता दें की 10 मार्च को हरदी हरदी थाना के मिश्रनपुरवा में मां की गोद में सो रही तीन वर्षीय सायरा को भेड़िया उठा ले गया। जिसका अभी तक कोई पता नहीं चल सका। फिलहाल लगातार हो रहे हिंसक जानवरों के हमले से ग्रामीण दहशतजदा हैं।