बदायूं में शिवपाल ने अधिकारियों पर लगाया दबाव बनाने का आरोप, बेटे आदित्य के लिए टिकट के सवालों पर यूं दिया जवाब
बदायूं लोकसभा सीट (Badaun Lok Sabha Seat) पर पार्टी उम्मीदवार के नामांकन पर राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि 15 अप्रैल को सपा का प्रत्याशी का नामांकन कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा समर्थित कुछ अधिकारी सपा नेताओं पर भाजपा में शामिल होने का दबाव बना रहे हैं। उन्होंने जिला निर्वाचन अधिकारी मनोज कुमार से इसकी शिकायत की है।
जागरण संवाददाता, बदायूं। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय महासचिव और बदायूं से प्रत्याशी शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि भाजपा समर्थित कुछ अधिकारी सपा नेताओं पर भाजपा में शामिल होने का दबाव बना रहे हैं। उन्होंने जिला निर्वाचन अधिकारी मनोज कुमार से इसकी शिकायत की है।
उन्होंने नाम तो नहीं खोला है, कुछ भाजपा समर्थित बताया है। बदायूं लोकसभा सीट पर पार्टी उम्मीदवार के नामांकन पर राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि 15 अप्रैल को सपा का प्रत्याशी का नामांकन कराया जाएगा।
#WATCH बदायूँ लोकसभा सीट पर पार्टी उम्मीदवार के नामांकन पर सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने कहा, "15 अप्रैल को पता लग जाएगा। चुनाव हम लड़ें या आदित्य लड़े या कोई और...चुनाव समाजवादी पार्टी ही लड़ रही है।" pic.twitter.com/9KE5c7vCxb— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 10, 2024
चुनाव समाजवादी पार्टी ही लड़ रही है- शिवपाल यादव
नामांकन कौन कराएगा वह खुद या उनके बेटे आदित्य यादव इस सवाल को टालते हुए कहा कि 15 अप्रैल को स्थिति साफ हो जाएगी। उन्होंने कहा चुनाव हम लड़ें या आदित्य लड़े या कोई और... चुनाव समाजवादी पार्टी ही लड़ रही है।