Move to Jagran APP

'हार देखकर भतीजे ने चाचा को भेज दिया, अब चाचा ने बेटे को किया आगे'; भाजपा ने अखिलेश-शिवपाल पर कसा तंज

Lok Sabha Election उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सपा पर तंज कसते हुए कहा कि भजीते ने हार देखकर चाचा को भेज दिया। अब चाचा ने भी बेटे को आगे कर दिया है। सपा शासन में गुंडागर्दी कैसी होती थी सभी ने देखा है। सपा का नारा खाली प्लाट हमारा। केशव ने आगे कहा- भाजपा के सत्ता में आते ही सपा के गुंडे पस्त हो गए।

By Jagran News Edited By: Abhishek Pandey Published: Fri, 12 Apr 2024 02:43 PM (IST)Updated: Fri, 12 Apr 2024 02:43 PM (IST)
केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश-शिवपाल पर कसा तंज

जागरण संवाददाता, बदायूं। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सपा पर तंज कसते हुए कहा कि भजीते ने हार देखकर चाचा को भेज दिया। अब चाचा ने भी बेटे को आगे कर दिया है। सपा शासन में गुंडागर्दी कैसी होती थी सभी ने देखा है। सपा का नारा, खाली प्लाट हमारा।

loksabha election banner

केशव ने आगे कहा- भाजपा के सत्ता में आते ही सपा के गुंडे पस्त हो गए। गुंडागर्दी को पूरी तरह से खत्म करने के लिए भाजपा को बड़े अंतर से जिताना जरूरी है।

शुक्रवार को वह सहसवान में बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में कार्यकर्ताओं को बूथ जीतो, चुनाव जीतो का पाठ पढ़ाया। कहा कि हमारा एक ही मंतर, बढ़ाओ जीत का अंतर। बूथ अध्यक्ष मतदाताओं को बूथ तक पहुंचाएं। अपने अपने बूथ को जिताओ, भाजपा उम्मीदवार की जीत पक्की होगी। मोदी जी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे।

बता दें कि सपा ने फरवरी में धर्मेंद्र यादव को प्रत्याशी बनाया था मगर, इसके बाद टिकट काट दिया। उनके स्थान पर शिवपाल यादव को प्रत्याशी बनाया गया था। लंबे इंतजार के बाद वह बदायूं आए थे। कुछ दिन प्रचार अभियान को गति दी, लेकिन इसके बाद आदित्य यादव का नाम आगे बढ़ाया।

इसे भी पढ़ें: Akhilesh Yadav In Pilibhit: पीलीभीत के पूरनपुर में अखि‍लेश की जनसभा, भाजपा सरकार पर बोला हमला


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.