Move to Jagran APP

Road Accident : ससुराल जा रहा था युवक, गड्ढे में चली गई बाइक- इसके बाद पूरे गांव में छा गया मातम

इससे बाइक अनियंत्रित होकर गिरने से रामू गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहार ले गई। वहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। उसके पास मिले फोन से उसके पिता बारेलाल को सूचना दी गई। जानकारी के बाद स्वजन व ससुराल के लोग मौके पर पहुंच गए। पिता ने बताया कि उसे एक शादी में शामिल होने जाना था।

By Jagran News Edited By: Mohammed Ammar Published: Thu, 07 Mar 2024 09:45 PM (IST)Updated: Thu, 07 Mar 2024 09:45 PM (IST)
Road Accident : ससुराल जा रहा था युवक, गड्ढे में चली गई बाइक

जागरण संवाददाता, औरैया : जनपद मैनपुरी थाना करहल के गांव कैथवा निवासी 32 वर्षीय रामू उर्फ रामकुमार बाइक से गुरुवार रात करीब आठ को सहायल के गांव सारी स्थित अपनी ससुराल जा रहा था। तभी सहार के गांव निवादा धांधू के पास सड़क गड्ढे में उसकी बाइक चली गई।

loksabha election banner

इससे बाइक अनियंत्रित होकर गिरने से रामू गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहार ले गई। वहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। उसके पास मिले फोन से उसके पिता बारेलाल को सूचना दी गई। जानकारी के बाद स्वजन व ससुराल के लोग मौके पर पहुंच गए। पिता ने बताया कि उसे एक शादी में शामिल होने जाना था। वह घर से दोपहर को निकला था। उसके एक बेटा व एक बेटी है। जानकारी के बाद स्वजन बिलख पड़े। थानाध्यक्ष सहार विनोद कुमार ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.