Move to Jagran APP

Amethi Lok Sabha Seat: अमेठी से पहले अयाेध्या जाएंगे राहुल… रामलला के करेंगे दर्शन! कांग्रेस तय कर रही कांग्रेस

अमेठी से लोकसभा का चुनाव लड़ने के लिए नामांकन करने से पहले कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के अयोध्या आकर रामलला का दर्शन करने का भी कार्यक्रम तय किया जा रहा है। माना जा रहा है कि विपक्षी गठबंधन राहुल गांधी को उत्तर प्रदेश में सक्रिय कर अमेठी रायबरेली आजमगढ़ के साथ अयोध्या में भी प्रभाव स्थापित करने के प्रयास में है।

By Jagran News Edited By: Shivam Yadav Published: Thu, 25 Apr 2024 11:40 PM (IST)Updated: Thu, 25 Apr 2024 11:40 PM (IST)
Amethi Lok Sabha Seat: अमेठी से पहले अयाेध्या जाएंगे राहुल… रामलला के करेंगे दर्शन!

संवाद सूत्र, अयोध्या। अमेठी से लोकसभा का चुनाव लड़ने के लिए नामांकन करने से पहले कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के अयोध्या आकर रामलला का दर्शन करने का भी कार्यक्रम तय किया जा रहा है। 

loksabha election banner

माना जा रहा है कि विपक्षी गठबंधन राहुल गांधी को उत्तर प्रदेश में सक्रिय कर अमेठी, रायबरेली, आजमगढ़ के साथ अयोध्या में भी प्रभाव स्थापित करने के प्रयास में है।

पहले भी अयोध्या आ चुके हैं राहुल

अमेठी से चुनाव लड़ने के साथ ही राहुल गांधी के अयोध्या आगमन की अटकलों का बाजार है। राहुल गांधी पहले भी अयोध्या आ चुके हैं। उन्होंने रामदूत का दर्शन किया था। इस बार रामलला का दर्शन करेंगे। 

कांग्रेस के प्रवक्ता गौरव तिवारी वीरू एवं सुनील कृष्ण गौतम राहुल गांधी के आने की संभावना से इनकार भी नहीं करते। यद्यपि उनके आगमन पर अंतिम रूप से कुछ कहना शुक्रवार से नामांकन शुरू होने के बाद ही संभव होगा। 

गठबंधन अमेठी से राहुल गांधी और रायबरेली से प्रियंका गांधी को उतारने के प्रयास में है जबकि आजमगढ़ से सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के चचेरे भाई धर्मेंद्र यादव मैदान में हैं। ऐसे में एक ओर अवध और पूर्वांचल में राजनीतिक तापमान में वृद्धि होने लगी है।

यह भी पढ़ें: 'राहुल गांधी ने लापता होकर अमेठी की जनता का 15 साल तक क‍िया अपमान', स्‍मृति‍ ईरानी का कांग्रेस नेता पर वार

यह भी पढ़ें: गृह मंत्री अमित शाह के बयान पर अजय राय का पलटवार, बोले- पूर्वांचल कभी नहीं रहा चंबल, पूछा; क्या क्लयाण सिंह...


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.