Move to Jagran APP

UP Politics: लोकसभा चुनाव से पहले सपाई, कांग्रेसी और बसपाई सभी हुए भाजपाई, शपथ लेते ही बोले जय श्री राम

lok sabha election लोकसभा चुनाव से पहले नेताओं का इस पार्टी से उस पार्टी में जाना लगा हुआ है। मंगलवार को समाजवादी पार्टी कांग्रेस और बसपा के कई नेता और कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया। जय श्री राम के नारे लगाते हुए इन्होंने बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की। इसके साथ ही इन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है यहां छोटे-छोटे कार्यकर्ता का भी सम्मान है।

By Jagran News Edited By: Swati Singh Published: Tue, 19 Mar 2024 08:05 PM (IST)Updated: Tue, 19 Mar 2024 08:05 PM (IST)
लोकसभा चुनाव से पहले सपाई, कांग्रेसी और बसपाई सभी हुए भाजपाई

जागरण संवाददाता, अकबरपुर। भारतीय जनता पार्टी अकबरपुर लोकसभा प्रत्याशी के कार्यालय पर आज बड़ी संख्या में विभिन्न दलों के कार्यकर्ताओं ने लोकसभा प्रत्याशी देवेंद्र सिंह भोले, संयोजक दिनेश राय, जिला अध्यक्ष शिवराम सिंह, दीपू पांडे के नेतृत्व में जय श्री राम का नारा लगाते हुए भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

loksabha election banner

सांसद अकबरपुर लोकसभा प्रत्याशी देवेंद्र सिंह भोले ने आए हुए सभी कार्यकर्ताओं का केसरिया रंग का पटका पहनाकर स्वागत किया। सदस्यता ग्रहण करते समय सभी वक्ताओं ने कहा कि आज जहां देश मोदी के नेतृत्व में चौतरफा विकास कर रहा है, वहीं प्रदेश योगी के नेतृत्व में अराजकता के माहौल से निकलकर शांति की राह पर चल पड़ा है।

हमें रामलला के दर्शन करने से किया जा रहा मना

वक्ताओं ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है यहां छोटे-छोटे कार्यकर्ता का भी सम्मान है। रामलला जन्मभूमि के लिए कई शतकों से न जाने कितने हमारे पूर्वजों ने बलिदान दिया है। आज जब राम भक्तों की वजह से रामलला अपने जन्म स्थान पर स्थापित हुए हैं तब हम लोगों को रामलला दर्शन के लिए मना किया जा रहा है।

इन लोगों ने ग्रहण की भाजपा की सदस्यता

पूर्व पार्षद सौरभ तिवारी, पूर्व पार्षद राम सिंह यादव, पूर्व पार्षद आलोक तिवारीअप्पू, पूर्व प्रत्याशी बहुजन समाज पार्टी महाराजपुर सुरेंद्र सिंह गौतम ने कहा इसी से आहत होकर हमारे साथ आये सभी लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

भाजपा में आकर सुकून के साथ-साथ मंजिल भी मिली

सदस्यता ग्रहण कराते समय विकास सिंह भोले, उमेश निगम, राम जी शुक्ला, श्यामू तिवारी, महेंद्र कुमार बबलू मौजूद रहे।उक्त जानकारी अकबरपुर लोकसभा मीडिया प्रभारी अशोक सिंह दद्दा ने एक विज्ञप्ति दी। इसमें उन्होंने कहा कि हमें भाजपा में आकर सुकून मिला और इसके साथ-साथ मंजिल भी मिली है।

यह भी पढ़ें: Lok Sabha Election 2024: चुनाव के दौरान 10 लाख से अधिक म‍िला कैश तो IT करेगा जांच, नहीं दे पाए ह‍िसाब तो...


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.