लोकसभा चुनाव के ठीक पहले बसपा के इन नेता ने दिया इस्तीफा, पार्टी पर ही साधा निशाना- वंचित समाज की नहीं कोई परवाह
बसपा के दो बार जिलाध्यक्ष रहे तिलकराज यादव ने बुधवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने पार्टी मुखिया मायावती को यह त्याग पत्र भेजा है। कुछ ही घंटे बाद सांसद सतीश गौतम का काफिला तिलकराज यादव के आवास पर पहुंचा। गौतम को यादव को भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराते हुए फूलमाला पहनाई व उन्हें मिठाई खिलाई। उनसे आशीर्वाद लिया।
जागरण संवाददाता, अलीगढ़। बसपा के दो बार जिलाध्यक्ष रहे तिलकराज यादव ने बुधवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। वे हरदुआगंज नगर पंचायत के अध्यक्ष रह चुके हैं। उन्होंने छर्रा विधानसभा क्षेत्र से वर्ष 2022 में चुनाव भी लड़ा था। वे चुनाव भले ही हार गए हों, मगर जनता के बीच आज भी लोकप्रिय नेता हैं।
उन्होंने पार्टी मुखिया मायावती को यह त्याग पत्र भेजा है। कुछ ही घंटे बाद सांसद सतीश गौतम का काफिला तिलकराज यादव के आवास पर पहुंचा। गौतम को यादव को भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराते हुए फूलमाला पहनाई व उन्हें मिठाई खिलाई। उनसे आशीर्वाद लिया।
दरअसल, तिलकराज यादव के सगे बहनोई नीरज त्रिपाठी को भाजपा ने इलाहबाद लोकसभा सीट से अपना प्रत्याशी बनाया है। इस संसदीय क्षेत्र की सांसद रीता बहुगुणा जोशी का टिकट काटा गया।
भाजपा से नीरज को टिकट मिलने पर बंटवाई मिठाई
त्रिपाठी भाजपा के दिग्गज नेता रहे केशरीनाथ त्रिपाठी के बेटा हैं। नीरज की ससुराल कस्बा हरदुआगंज में है। नीरज को टिकट मिलने की सूचना पर ही तिलकराज यादव ने अपने आवास पर मिठाई का वितरण कराया है। कुछ ही देर बाद उन्होंने अपना त्यागपत्र मायावती को भेज दिया।
इस पार्टी को पिछड़े समाज से कोई मतलब नहीं- तिलकराज
तिलकराज यादव ने बताया है कि वह काफी समय तक बसपा से जुड़े रहे। उन्होंने जिलाध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण पद पर काम किया है। बसपा डा. बीआर आंबेडकर व मान्यवर कांशीराम की विचारधारा से हटकर काम कर रही है। इस पार्टी को दलित समाज से कुछ लेना देना नहीं है। यह न तो दलितों की सगी है, ना ही मुसलमान इस पार्टी पर भरोसा करते हैं। पिछड़ों के प्रति सिर्फ दिखावा है।
भाजपा राष्ट्रीय विचारधारा को आगे बढ़ा रही है। जब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व को स्वीकार कर रही है, तो उससे हम जैसे छोटे से कार्यकर्ता तो उनकी विचारधारा से प्रभावित हैं।
तिलकराज यादव ने कहा कि वे पहले अपने बहनोई को चुनाव लड़ाने प्रयागराज जा रहे हैं। उन्होंने एलान किया है कि वे सांसद सतीश गौतम को पूरी ताकत से चुनाव लड़ाएंगे।
यह भी पढ़ें- गोंडा लोकसभा सीट के भाजपा प्रत्याशी व सांसद पर आचार संहिता उल्लंघन का FIR, सपा की श्रेया वर्मा पर भी कार्रवाई