Move to Jagran APP

खुशखबरी, यूपी के इस जिले में यमुना नदी पर बनेगा नया फोरलेन पुल, ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा हाईवे, हजारों लोगों को मिलेगी राहत

UP News In Hindi राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने इस मार्ग पर खैर-जट्टारी 32 किमी लंबे बाइपास के अलावा इस मार्ग पर ग्रामीणों के लिए अंडरपास और कार्य के लिए टेंडर प्रक्रिया आचार संहिता से पहले शुरू की थी। पहले चरण में होने वाले बाइपास के निर्माण व अन्य कार्यों के टेंडर हो चुके हैं। अभी भूमि अधिग्रहण का काम चल रहा है। जून में काम शुरू हो जाएगा।

By krishna chand Edited By: Abhishek Saxena Published: Sun, 07 Apr 2024 07:37 PM (IST)Updated: Sun, 07 Apr 2024 07:37 PM (IST)
खुशखबरी, यूपी के इस जिले में यमुना नदी पर बनेगा नया फोरलेन पुल, ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा हाईवे, हजारों लोगों को मिलेगी राहत
यमुना पर बनेगा नया फोरलेन पुल, हाईवे जुड़ेगा ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे से

जागरण संवाददाता, अलीगढ़। अलीगढ़-पलवल राष्ट्रीय राजमार्ग पर युमना नदी पर बने पुल के दिन बहुरने वाले हैं। जर्जर हो चुके टू लेन पुल को आने वाले समय में फोरलेन बनाया जाएगा। साथ ही कुराना से लेकर ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस को जोड़ते हुए फोरलेन मार्ग भी बनेगा।

loksabha election banner

यह मार्ग नोएडा एक्सप्रेस व कुंडली-मानेसर-पलवल(केएमवी) एक्सप्रेसवे से भी जोड़ेगा। इससे दिल्ली, पंजाब और हरियाणा भी आसानी से जा सकते हैं। इस पर लगभग 650 करोड़ की लागत आएगी। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण(एनएचएआइ) द्वारा इसके टेंडर आचार संहिता से पहले ही डाले जा चुके हैं। अब जल्द खुलने वाले हैं।

अंग्रेजी शासनकाल में बना था पुल

राष्ट्रीय राजमार्ग पर यमुना नदी पर बना टू लेन पुल अंग्रेजी शासन काल का है। इसके दोनों ओर की रैलिंग कई जगह टूटी हुई है। पुल के ऊपर भी गड्ढे हैं। जब इस राष्ट्रीय राजमार्ग को फोरलेन बनाया गया था उस समय इस पुल को चौड़ा नहीं किया गया। सिर्फ पैचवर्क का काम होता रहा। जबकि इस पुल पर हरियाणा और यूपी एक दूसरे की सीमा में हजारों भारी और हल्के वाहन रोजाना गुजरते हैं।

ये भी पढ़ेंः Banke Bihari Mandir: रामलला विराजे तो सूना था गलियारा, अब उमड़ रही इतनी भीड़ कि चीख रहे श्रद्धालु, गली में पैर रखने की जगह नहीं

दो चरणाें में होगा काम

इस राष्ट्रीय राजमार्ग पर 46.39 किमी हिस्से पर यह काम 882 करोड़ में होना है। शेष काम दूसरे चरण में यमुना पर फोरलेन पुल और कुराना से ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस को जोड़ने के लिए लगभग 650 करोड़ से काम होना है। इसी मार्ग पर टोल टोल भी प्रस्तावित है। अभी तक इस राष्ट्रीय राजमार्ग पर टोल नहीं लगता है।

ये भी पढ़ेंः पंजाब के पुलिस प्रशासन में दो युवकों ने मचा रखी थी खलबली, कभी डीआइजी तो कभी दूसरा अफसर बनकर रहे थे ये काम, अब लगी हथकड़ी


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.