Aligarh News: घर में अकेली युवती की जलकर मौत, हत्या का आरोप; जांच में जुटी पुलिस
मसूदाबाद निवासी मधु गर्ग एक कारखाने में मजदूरी करती हैं। पति की मृत्यु हो चुकी है। घर में अकेली बेटी भूमिका गर्ग थी। मंगलवार को मधु काम पर चली गईं। रात में लौटकर आई तो बेटी जली हुई अवस्था में पड़ी मिली। उसे जिला अस्पताल ले जाया गया जहां मृत घोषित कर दिया गया। मधु ने अपने देवर उसके बेटे आदि पर पारिवारिक विवाद में हत्या का आरोप लगाया।
जागरण संवाददाता, अलीगढ़। मसूदाबाद में मंगलवार को घर में अकेली एक युवती की जलकर मृत्यु हो गई। मां ने मकान के बंटवारे के विवाद में देवर व उसके बेटे पर हत्या का आरोप लगाया है। इसे लेकर देररात तक हंगामा हुआ। इसके चलते अंतिम संस्कार रुकवाना पड़ा। पुलिस घटना को आत्महत्या मान रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कोई चोट व अन्य निशान नहीं है। जलने से मृत्यु की बात सामने आई है।