बारिश से मकान गिरा, बालक घायल
अलीगढ़ : नगला मसानी में बुधवार को पानी भरने से भगवान दास का मकान गिर गया। इससे उसका 14 साल का लड़का ध
By JagranEdited By: Published: Thu, 29 Jun 2017 02:27 AM (IST)Updated: Thu, 29 Jun 2017 02:27 AM (IST)
अलीगढ़ : नगला मसानी में बुधवार को पानी भरने से भगवान दास का मकान गिर गया। इससे उसका 14 साल का लड़का धर्मेद्र घायल हो गया, जिसे जिला अस्पताल भेजा गया है। क्षेत्र के लोगों ने बताया कि क्षेत्र के हजीरा रोड पर द्वारिकाधीश मंदिर के पास सीवर पंपिंग स्टेशन बना हुआ है। यह पंप कई दिन से बंद है। इस कारण पानी भरने भगवान दास का मकान प्रभावित हुआ। शाम के वक्त धर्मेद्र कबूतरों को दाना डालने छत पर गया था। इसी दौरान मकान गिर गया। हादसे में धर्मेद्र के कूल्हे और हाथ की हंड्डी टूट गई। गनीमत यह रही कि घर में कोई नहीं था। इसके अलावा नगला मान सिंह में एक मकान की दीवार गिरने से दो बच्चे घायल हो गए।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें