भाजयुमो नेता पर चाकुओं से हमला
अलीगढ़ : बन्नादेवी क्षेत्र के बरौला निवासी मुहम्मद कामरान बहादुर भाजपा युवा मोर्चा में राष्ट्रीय कार
अलीगढ़ : बन्नादेवी क्षेत्र के बरौला निवासी मुहम्मद कामरान बहादुर भाजपा युवा मोर्चा में राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य के साथ झारखंड प्रभारी भी हैं। मंगलवार रात नमाज के बाद वह अपने स्कूटर पर सवार होकर कुछ सामान लेने बाजार आ रहे थे। बरौला पुल पर एक्टिवा सवार तीन युवकों ने घेर लिया। नोकझोंक के बाद मारपीट कर दी। तभी एक युवक ने चाकू निकाल कर सीने पर वार कर दिया। कामरान के घायल होते ही हमलावर भाग निकले। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। इधर, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष यतिन दीक्षित, चेतन शर्मा, अंकित चौधरी, संदीप पाटिल, ईशू भारद्वाज, भीमा ठाकुर, विनोद यादव आदि कार्यकर्ता थाने पहुंच गए। दो हमलावरों की पहचान कर ली गई है। दोनों ही बरौला के बताए जा रहे हैं। बताते हैं कि किसी जमीन को लेकर विवाद था।