Move to Jagran APP

'राम-कृष्ण के अस्तित्व पर सवाल उठाने वालों को वोट के लिए तरसा दें', सीएम योगी का बसपा और कांग्रेस पर हमला

सीएम योगी ने किरावली में भाजपा प्रत्याशी राजकुमार चाहर के समर्थन में जनसभा को संबोधि‍त क‍िया। भारत माता की जय वंदे मातरम और गिर्राज जी महाराज की जय के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सम्बोधन शुरू करते हुए कहा कि यह पूरा क्षेत्र ब्रज भूमि का भाग है। यहां दुनिया कण कण में श्रीकृष्ण के दर्शन करती है। यहां रहना आपका सौभाग्य है।

By Jagran News Edited By: Vinay Saxena Published: Mon, 22 Apr 2024 02:00 PM (IST)Updated: Mon, 22 Apr 2024 02:00 PM (IST)
किरावली में भाजपा प्रत्याशी राजकुमार चाहर के समर्थन में जनसभा को संबोधि‍त करते सीएम योगी।

जागरण संवाददाता, आगरा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किरावली में भाजपा प्रत्याशी राजकुमार चाहर के समर्थन में सभा में सपा, बसपा और कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि श्रीराम और श्रीकृष्ण के अस्तित्व को नकारने वालों को लोकसभा चुनाव में वोट के लिए तरसा दें। माफिया के घर फातिहा पढ़ने वालों को पांच वर्ष के लिए घर भेज दें।

loksabha election banner

भारत माता की जय, वंदे मातरम और गिरिराज जी महाराज की जय के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सम्बोधन शुरू करते हुए कहा कि यह पूरा क्षेत्र ब्रज भूमि का भाग है। यहां दुनिया कण कण में श्रीकृष्ण के दर्शन करती है। यहां रहना आपका सौभाग्य है।

अयोध्‍या और काशी के बाद अब ब्रज भूम‍ि का नंबर... 

अयोध्या और काशी के बाद अब ब्रज भूमि के विकास का नंबर आने वाला है। आगरा में आपका अपना एयरपोर्ट बन रहा है। रामनवमी पर राम मन्दिर में भगवान राम का सूर्य तिलक हुआ। एक तरफ कांग्रेस, सपा, बसपा कहते थे कि क्या प्रमाण हैं कि राम अयोध्या में हुए हैं। मोदी जी के चलते 500 वर्ष बाद अयोध्या में राम मन्दिर बना। सूर्याभिषेक के समय मोदी जी अयोध्या में नहीं थे, लेकिन उनका मन वहीं था।

मुख्यमंत्री ने कहा, जो अपनी विरासत का सम्मान करेगा, उसे दुनिया में सम्मान मिलेगा। चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न दिया। सम्मान के साथ विकास के काम सरकार ने कराए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि पाकिस्तान 1947 में बड़े दम्भ के साथ अलग हुआ था। भारत में आज 80 करोड़ लोगों ल को फ्री राशन मिल रहा है और पाकिस्तान में 23 करोड़ लोग भूखे मर रहे हैं।

'सपा-बसपा के लोग गरीबों के हक पर डाला डालते थे'

योगी ने कहा, सपा-बसपा के लोग गरीबों के हक पर डाका डालते थे। जनधन खाते नहीं खुलने देते थे। सुविधा, सुरक्षा सबको, लेकिन तुष्टिकरण किसी का नहीं। उन्होंने कहा कि किसानों को मिल रही सुविधाओं के पीछे मोदी जी का नेतृत्व है। इसे किसानों तक पहुंचाने का काम राजकुमार चाहर करते हैं। आपके लिए गौरव की बात है कि आपका सांसद पूरे देश के किसानों के लिए काम कर रहे हैं।

जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं से अपील की कि चुनाव तक सभी स्वयं को प्रत्याशी समझें। तीसरे चरण के चुनाव को घर-घर जाएं। जाति के नाम पर वोट मांगने वाले सामाजिक ताने-बाने को छिन्न-भिन्न करने वाले हैं। राष्ट्रवाद, मोदी और विकसित भारत के लिए वोट करें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.