Xiaomi Mi Max 2 बनाम Mi Max: जानें फीचर्स और कीमत के आधार पर कौन सा फोन है ज्यादा बेहतर
यूजर्स के लिए यह जानना आवश्यक है कि आखिर कंपनी ने इन दोनों फोन्स में क्या अलग दिया है। इस वेरिएंट में पहले से ज्यादा बड़ी बैटरी, रैम, स्टोरेज और कैमरा दिए गए हैं
नई दिल्ली। चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी शाओमी ने गुरुवार को Mi Max 2 हैंडसेट लॉन्च किया है। इस फोन की खासियत इसकी बड़ी दमदार बैटरी है। इसमें 5300 एमएएच की बैटरी दी गई है। यह फोन कंपनी के पिछले Mi Max का अपग्रेडेड वेरिएंट है। यूजर्स के लिए यह जानना आवश्यक है कि आखिर कंपनी ने इन दोनों फोन्स में क्या अलग दिया है। इस वेरिएंट में पहले से ज्यादा बड़ी बैटरी, रैम, स्टोरेज और कैमरा दिए गए हैं।
Mi Max 2 डिजाइन बनाम Mi Max डिजाइन:
Mi Max 2 में इसके डाउनग्रेड मॉडल की ही तरह 6.44 इंच का फुल एचडी डिस्प्ले दिया गया है, जिसका पिक्सल रेजोल्यूशन 1080x1920 है। वहीं, Mi Max 2 का डायमेंशन 174.1 x 88.7 x 7.6mm है और इसका वजन 211 ग्राम है। नया फोन पुराने के मुकाबले थोड़ा ज्यादा भारी है। अगर Mi Max के डायमेंशन की बात करें तो इसमें 173.1mm x 88.3mm x 7.5mm हैं। और इसका वजन 203 ग्राम है। Mi Max 2 के बैक में एंटीना बैंड दिए गए हैं। Mi Max की ही तरह Mi Max 2 के बैक में फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है।
Mi Max 2 प्रोसेसर, रैम और स्टोरेज बनाम Mi Max प्रोसेसर, रैम और स्टोरेज
Mi Max 2 स्मार्टफोन 2 गीगाहर्ट्ज ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर और 4 जीबी रैम से लैस है। साथ ही इसमें 64 जीबी और 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है जिन्हें माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। वहीं, अगर Mi Max की बात करें तो यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 650 प्रोसेसर और 3 जीबी रैम से लैस है। इसमें 32 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।
Mi Max 2 कैमरा बनाम Mi Max कैमरा:
Mi Max 2 में 12 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है जो पीडीएएफ और ड्यूल-एलईडी फ्लैश से लैस है। इसमें Sony IMX386 सेंसर और 1.25-माइक्रोन पिक्सल दिया गया है। इसमें 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। वहीं, Mi Max में एफ/2.0 लेंस और फेज डिटेक्शन ऑटोफोक्स के साथ 16 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। साथ ही एफ/2.0 लेंस से लैस 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। अगर तुलना की जाए तो Mi Max 2 का फ्रंट कैमरा पहले से बेहतर किया गया है।
Mi Max 2 बैटरी और ऑपरेटिंग सिस्टम बनाम Mi Max बैटरी और ऑपरेटिंग सिस्टम:
Mi Max 2 इस फोन की खासियत इसकी बैटरी है। इसमें क्विक चार्ज 3.0 के साथ 5300 एमएएच की बैटरी दी गई है। कंपनी ने दावा किया है कि यह फोन 1 घंटे में 68 फीसद तक चार्ज हो जाता है। साथ ही इसकी बैटरी 2 दिन तक चल सकती है। यह फोन 57 घंटों तक का टॉकटाइम और 18 घंटों तक का वीडियो प्लेबैक टाइम देने में सक्षम है। साथ ही यह एंड्रायड नॉगट पर काम करता है जिसपर MIUI 8 की स्कीन दी गई है। वहीं, Mi Max 4850 एमएएच की बैटरी दी गई है। यह फोन एंड्रायड मार्शमैलो पर काम करता है जिसपर MIUI 7 की स्कीन दी गई है। इस फोन में माइक्रो-यूएसबी चार्जिंग पोर्ट दिया गया है।
Mi Max 2 की कीमत बनाम Mi Max की कीमत:
Mi Max की कीमत 14,999 रुपये है। वहीं, Mi Max 2 के 64 जीबी स्टोरेज की कीमत 1699 चीनी युआन यानि करीब 15,900 रुपये है। वहीं, इसके 128 जीबी वेरिएंट की कीमत 1999 चीनी युआन यानि करीब 18,000 रुपये है। हालांकि, Mi Max 2 की भारत की कीमत इससे थोड़ी अलग हो सकती है। आपको बता दें कि यह फोन अभी केवल चीन में लॉन्च किया गया है।
यह भी पढ़ें:
शाओमी Redmi 4 और नूबिया N1 Lite में कड़ी टक्कर, जानें स्पेसिफिकेशन्स डिटेल्स, पढ़ें Comparison
लावा A77 बनाम कार्बन ऑरा पावर 4G प्लस बनाम Itel विश A41 प्लस, पढ़ें Comparison
शाओमी के सबसे पॉपुलर स्मार्टफोन Redmi 3S को कितनी कड़ी टक्कर दे पाएगा Redmi 4, जानें