Shukrawar Ke Upay: शुक्रवार को राशि अनुसार करें इन मंत्रों का जप, दूर हो जाएंगे सभी कष्ट
ज्योतिषियों की मानें तो शुक्रवार के दिन मां काली की उपासना करने से साधक के जीवन में व्याप्त सभी प्रकार के दुख संकट काल क्लेश दूर हो जाते हैं। अतः साधक शुक्रवार के दिन ममता की देवी मां काली की कठिन पूजा-भक्ति करते हैं। अगर आप भी मां काली की कृपा के भागी बनना चाहते हैं तो शुक्रवार के दिन विधि-विधान से मां लक्ष्मी एवं मां काली की पूजा करें।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Shukrawar Ke Upay: सनातन धर्म में जगत जननी आदिशक्ति मां दुर्गा और उनके विभिन्न शक्ति स्वरूपों की पूजा-उपासना की जाती है। इस दिन धन की देवी मां लक्ष्मी की विशेष पूजा की जाती है। साथ ही उनके निमित्त व्रत रखा जाता है। लक्ष्मी वैभव व्रत करने से साधक को आर्थिक संकटों से मुक्ति मिलती है। साथ ही आय और सौभाग्य में वृद्धि होती है। ज्योतिषियों की मानें तो शुक्रवार के दिन मां काली की उपासना करने से साधक के जीवन में व्याप्त सभी प्रकार के दुख, संकट, काल, क्लेश दूर हो जाते हैं। अतः साधक शुक्रवार के दिन ममता की देवी मां काली की कठिन पूजा-भक्ति करते हैं। अगर आप भी मां काली की कृपा के भागी बनना चाहते हैं, तो शुक्रवार के दिन विधि-विधान से मां लक्ष्मी एवं मां काली की पूजा करें। साथ ही राशि अनुसार मां काली के नामों का मंत्र जप करें।
यह भी पढ़ें: नरक का दुख भोगकर धरती पर जन्मे लोगों में पाए जाते हैं ये चार अवगुण
राशि अनुसार मंत्र जप
- मेष राशि के जातक शुक्रवार के दिन विधि-विधान से मां लक्ष्मी की पूजा करें। साथ ही पूजा के समय 'ॐ कान्तायै नमः' मंत्र का जप करें।
- वृषभ राशि के जातक जीवन में व्याप्त दुख और संकट से निजात पाने के लिए पूजा के समय 'ॐ कालरात्र्यै नमः' मंत्र का जप करें।
- मिथुन राशि के जातक शुक्रवार के दिन पूजा के समय 'ॐ कामिन्यै नमः' मंत्र का जप करें।
- कर्क राशि के जातक शुक्रवार के दिन मां काली की पूजा भक्ति करें। साथ ही पूजा के समय 'ॐ कुलीनायै नमः' मंत्र का जप करें।
- सिंह राशि के जातक शुक्रवार के दिन विधि पूर्वक मां लक्ष्मी की पूजा करें। साथ ही पूजा के समय 'ॐ कामधेन्वै नमः' मंत्र का जप करें।
- कन्या राशि के जातक मां काली की कृपा पाने के लिए शुक्रवार के दिन स्नान-ध्यान के बाद 'ॐ कामाख्यायै नमः' मंत्र का एक माला जप करें।
- तुला राशि के जातक स्नान-ध्यान के बाद विधि-विधान से मां लक्ष्मी की पूजा करें। साथ ही पूजा के समय 'ॐ कलहायै नमः' मंत्र का एक माला जप करें।
- वृश्चिक राशि के जातक शुक्रवार के दिन धन प्राप्ति हेतु विधि-विधान से मां लक्ष्मी की पूजा करें। पूजा के समय 'ॐ कामेश्वर्यै नमः' मंत्र का जप करें।
- धनु राशि के जातक धन की देवी मां लक्ष्मी की विशेष पूजा-अर्चना करें। साथ ही पूजा के समय 'ॐ कामकान्तायै नमः' मंत्र का जप करें।
- मकर राशि के जातक मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए 'ॐ कामदात्र्यै नमः' मंत्र का जप करें।
- कुंभ राशि के जातक शुक्रवार के दिन श्रद्धा भाव से मां लक्ष्मी की पूजा करें। साथ ही पूजा के समय 'ॐ कुमुदायै नमः' मंत्र का जप करें।
- मीन राशि के जातक मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने हेतु पूजा में कमल पुष्प अर्पित करें। साथ ही पूजा के समय 'ॐ कुलपूजितायै नमः' मंत्र का जप करें।
यह भी पढ़ें: किसी भी संबंध में आकर्षण का नहीं, प्रेम का होना आवश्यक है
डिसक्लेमर- 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'