Kamada Ekadashi 2024: कामदा एकादशी पर राशि अनुसार करें इन चीजों का दान, बन जाएंगे सारे बिगड़े काम
इस व्रत के पुण्य प्रताप से व्यक्ति द्वारा अनजाने में किए गए सभी पाप नष्ट हो जाते हैं। साथ ही साधक पर भगवान विष्णु की विशेष कृपा बरसती है। उनकी कृपा से व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। साथ ही जीवन में सुख और शांति का आगमन होता है। वैष्णव समाज के लोग एकादशी तिथि पर भगवान विष्णु की विशेष पूजा करते हैं।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Kamada Ekadashi 2024: हर वर्ष चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को कामदा एकादशी मनाई जाती है। इस वर्ष 19 अप्रैल को कामदा एकादशी है। इस व्रत के पुण्य प्रताप से व्यक्ति द्वारा अनजाने में किए गए सभी पाप नष्ट हो जाते हैं। साथ ही साधक पर भगवान विष्णु की विशेष कृपा बरसती है। उनकी कृपा से व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। साथ ही जीवन में सुख और शांति का आगमन होता है। वैष्णव समाज के लोग एकादशी तिथि पर भगवान विष्णु की विशेष पूजा करते हैं। साथ ही एकादशी का व्रत रखते हैं। अगर आप भी भगवान विष्णु की कृपा के भागी बनना चाहते हैं, तो कामदा एकादशी तिथि पर लक्ष्मी नारायण जी की पूजा करें। साथ ही पूजा के पश्चात राशि अनुसार इन चीजों का दान करें।
यह भी पढ़ें: धन की कमी से जूझ रहे हैं, तो कामदा एकादशी पर करें ये उपाय
राशि अनुसार दान
- मेष राशि के जातक कामदा एकादशी के दिन मसूर दाल, लाल रंग की मिठाई और लाल रंग के मौसमी फलों का दान करें।
- वृषभ राशि के जातक चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि पर चावल, चीनी, दूध आदि चीजों का दान करें।
- मिथुन राशि के जातक कामदा एकादशी पर गाय को चारा खिलाएं। साथ ही जरूरतमंद लोगों के मध्य हरी सब्जियों का दान करें।
- कर्क राशि के जातक भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के लिए कामदा एकादशी के दिन माखन, मिश्री, लस्सी, छाछ आदि चीजों का दान करें।
- सिंह राशि के जातक कामदा एकादशी पर विधि-विधान से अपने आराध्य भगवान विष्णु की पूजा करें। इसके पश्चात राहगीरों के मध्य लाल रंग के फल और शरबत का वितरण करें।
- कन्या राशि के जातक भगवान विष्णु की कृपा पाने के लिए विवाहित महिलाओं को हरे रंग की चूड़ियां दान में दें। आप अपने सगे संबंधियों को भी दान कर सकते हैं।
- तुला राशि के जातक कामदा एकादशी पर विधिवत भगवान विष्णु की पूजा करें। इसके बाद जरूरतमंदों के मध्य सफेद वस्त्र का दान करें।
- वृश्चिक राशि के जातक कामदा एकादशी पर मसूर दाल, लाल मिर्च, लाल रंग के फल आदि चीजों का दान करें।
- धनु राशि के जातक भगवान विष्णु की कृपा पाने हेतु केसर मिश्रित दूध राहगीरों के मध्य वितरित करें। साथ ही पीले रंग के फल और खाद्य पदार्थों का दान करें।
- मकर राशि के जातक कामदा एकादशी पर भगवान विष्णु की पूजा करें। साथ ही गरीबों के मध्य धन का दान करें।
- कुंभ राशि के जातक कामदा एकादशी पर चमड़े के जूते-चप्पल, छतरी और काले वस्त्र का दान करें।
- मीन राशि के जातक भगवान विष्णु की कृपा दृष्टि पाने के लिए कामदा एकादशी पर केला, चने की दाल, बेसन, पीले रंग के वस्त्र का दान करें।
यह भी पढ़ें: नरक का दुख भोगकर धरती पर जन्मे लोगों में पाए जाते हैं ये चार अवगुण
डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/जयोतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेंगी।