Move to Jagran APP

Punjab में फिर उठ रहा पानी का मुद्दा, भारतीय किसान यूनियन राजेवाल 18 जनवरी को चंडीगढ़ में लगाएंगे पक्का मोर्चा

पानी के मुद्दे को लेकर भारतीय किसान यूनियन राजेवाल 18 जनवरी को चंडीगढ़ में पक्का मोर्चा लगाने जा रही है। इस संबंध में बात करते हुए कुलविंदर सरपंच परागपुर जिला प्रेस सचिव भारतीय किसान यूनियन राजेवाल ने कहा कि आज पंपों पर पेट्रोल और डीजल के लिए लोगों की लंबी कतारें लग गई हैं कि ट्रांसपोर्ट की हड़ताल है पता नहीं कितने दिनों तक हड़ताल चलेगी।

By Amarjit singh Edited By: Nidhi Vinodiya Published: Thu, 04 Jan 2024 06:50 PM (IST)Updated: Thu, 04 Jan 2024 06:50 PM (IST)
भारतीय किसान यूनियन राजेवाल 18 जनवरी को चंडीगढ़ में लगाएंगे पक्का मोर्चा

संवाद सूत्र, बलाचौर। BKU Farmers Protest in Chandigarh: पानी के मुद्दे को लेकर भारतीय किसान यूनियन राजेवाल 18 जनवरी को चंडीगढ़ में पक्का मोर्चा लगाने जा रही है। इस संबंध में बात करते हुए कुलविंदर सरपंच परागपुर जिला प्रेस सचिव भारतीय किसान यूनियन राजेवाल ने कहा कि आज पंपों पर पेट्रोल और डीजल के लिए लोगों की लंबी कतारें लग गई हैं कि ट्रांसपोर्ट की हड़ताल है, पता नहीं कितने दिनों तक हड़ताल चलेगी। 

loksabha election banner

ट्रैक्टर, राशन लेकर चंडीगढ़ पहुंचने की अपील  की

अगर पानी खत्म हो जाएगा, तो उस दिन हम क्या करेंगे? इसलिए सभी से अनुरोध है कि 18 जनवरी को पांच किसान संगठन केंद्र सरकार को जगाने के लिए चंडीगढ़ में पक्का मोर्चा लगा रहे हैं, ताकि पंजाब का पानी बचाया जा सके और सभी को ट्रैक्टर, ट्राली, वाहन, राशन और जरूरत का सामान लेकर चंडीगढ़ पहुंचने की अपील की जाती है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.