Move to Jagran APP

Moga: सिद्धू फिर 21 को मोगा में करेंगे रैली... कांग्रेस ने किया किनारा, जिला कांग्रेस अध्यक्ष बोले पार्टी का कोई लेना-देना नहीं

पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नवजौत सिंह सिद्धू 21 जनवरी को फिर मोगा में रैली करेंगे हालांकि प्राइम फार्म में होने जा रैली से जिला कांग्रेस कमेटी ने किनारा कर लिया है। जिलाध्यक्ष सुखजीत सिंह काका लोहगढ़ का कहना है कि 21 जनवरी को कांग्रेस की कोई रैली नहीं है। जो लोग रैली करवा रहे हैं उनकी कोई निजी स्तर पर रैली होगी।

By SATYANARAYAN OJHA Edited By: Shoyeb AhmedPublished: Sun, 14 Jan 2024 02:00 AM (IST)Updated: Sun, 14 Jan 2024 02:00 AM (IST)
पंजाब कांग्रेस के सिद्धू 21 जनवरी को फिर करेंगे मोगा में रैली

जागरण संवाददाता, मोग। Navjot Singh Sidhu Rally In Moga: पार्टी में विरोध के बावजूद पंजाब प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के तेवर नरम नहीं पड़ रहे। सिद्धू 21 जनवरी को फिर मोगा में रैली करेंगे। हालांकि प्राइम फार्म में होने जा रैली से जिला कांग्रेस कमेटी ने किनारा कर लिया है।

loksabha election banner

जिलाध्यक्ष सुखजीत सिंह काका लोहगढ़ का कहना है कि 21 जनवरी को कांग्रेस की कोई रैली नहीं है। जो लोग रैली करवा रहे हैं, उनकी कोई निजी स्तर पर रैली होगी।

ये आयोजित करवा रहे हैं रैली

नवजोत सिद्धू की 21 जनवरी को रैली प्राइम फार्म में सुबह 11 बजे से धरमपाल सिंह करवा रहे हैं। धरमपाल के पिता महेशइंदर सिंह पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष रह चुके हैं लेकिन धरमपाल के पास कांग्रेस की कभी कोई जिम्मेदारी नहीं रही। वह यूथ कांग्रेस तक सीमित रहे हैं।

रैली के पोस्टर पर जिला कांग्रेस कमेटी की जिला उपाध्यक्ष एवं मोगा की विधानसभा क्षेत्र की प्रभारी मालविका सूद का फोटो लगाया गया है, जबकि जिलाध्यक्ष या जिले के अन्य किसी पदाधिकारी का फोटो नहीं लगाया है।

ये भी पढे़ं- पंजाब में AAP से गठबंधन पर कांग्रेस को सत्ता विरोध का डर, अलग-अलग लड़ने पर होगी कुछ ऐसी स्थिति

कांग्रेस की जिला उपाध्यक्ष ने ये कहा

उधर, कांग्रेस की जिला उपाध्यक्ष मालविका सूद ने कहा कि रैली की अभी तक उनके पास किसी प्रकार की सूचना नहीं है। उनका फोटो भी रैली के पोस्टर में बिना उनकी अनुमति से लगाया गया है।

उन्होंने आयोजकों से कह दिया है कि पोस्टर से उनका फोटो हटा दिया जाए, क्योंकि यह कांग्रेस पार्टी की रैली के बजाय धरमपाल सिंह की निजी रैली है।

ये भी पढे़ं- पंजाब के लोगों का दिल परदेसी हो रहा! विदेश में बसना पसंद कर रहे युवा, जानें कौन से हैं पसंदीदा देश


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.