NIA Raid in Punjab: पंजाब में NIA की ताबड़तोड़ छापेमारी, दिहाड़ी मजदूर से लेकर किसानों के आवास पर डाली रेड
Punjab Newsपंजाब के मोगा में राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी ने मोगा में दो जगहों पर छापेमारी की है। मिली जानकारी के मुताबिक जिले के गांव बिलासपुर में एनआईए की टीम ने रविंदर सिंह पुत्र आत्मासिंह नामक व्यक्ति के घर में छापा मारा। 22 साल का रविंदर सिंह गांव में यूं ही घूमता रहता है। उसने अपना फोन भी किसी और को दे रखा है।
जागरण संवाददाता, मोगा। NIA Raid in Punjab: राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) पंजाब के कई जगहों पर रेड कर रही है। इसमें बिलासपुर, मगोा समेत कई जगहों पर सुरक्षा एजेंसी ने छापेमारी की। टीम ने मंगलवार सुबह तड़के मोगा में दो स्थानों पर छापा मार कार्रवाई की। यहां आप पंजाब में NIA द्वारा हो रहीं रेड का पल-पल का अपडेट पढ़ सकेंगे...
गांव मल्ला में एनआईए की रेड
एनआईए टीम की द्वारा गांव मल्ला में एक किसान के घर पर रेड की गई। जो सुबह 5:00 बजे से लेकर 12:00 बजे तक निरंतर जारी रही। जानकारी के अनुसार अधिकारी सुबह 5:00 बजे के करीब स्थानीय पुलिस को लेकर बलतेज सिंह निवासी गांव मल्ला के घर पहुंचे और उन्होंने बलतेज सिंह से लंबा समय तक पूछताछ की। बलतेज सिंह गांव मल्ला में ही गाड़ी धोने का सर्विस स्टेशन चलता है।
गांव बिलासपुर में की छापेमारी
जिले के गांव बिलासपुर में एनआईए (NIA) की टीम ने रविंदर सिंह पुत्र आत्मासिंह नामक व्यक्ति के घर में छापा मारा। 22 साल का रविंदर सिंह गांव में वैसे ही घूमता रहता है, उसने अपना मोबाइल किसी व्यक्ति को दे रखा है, सुखचैन सिंह नामक जिस युवक को मोबाइल फोन अपने नाम के कनेक्शन के साथ दिया है, सुखचैन सिंह उसका जेल में ही से प्रयोग कर रहा है।
करीब तीन घंटे तक चली पूछताछ
सुखचैन सिंह किसी मामले में जेल के अंदर है। इसी मामले में एनआईए की टीम ने रविंदर सिंह के साथ करीब तीन घंटे तक पूछताछ की। इससे पहले एनआईए की टीम सुबह तड़के साढ़े चार बजे गांव चुगांवा में 24 साल के रामसिंह पुत्र गुरदेव सिंह के घर में रेड की।
रामसिंह नशा तस्करी के मामले में दो साल जेल में गुजारने के बाद छह महीने पहले ही जमानत पर बाहर आया था। जेल से बाहर आने के बाद वह ठेकेदार के साथ बिल्डिंग निर्माण के काम में मजदूरी करता है। छापे के दौरान वह घर पर नहीं मिला। एनआईए की टीम ने रामसिंह की पत्नी व मां से करीब ढाई घंटे तक पूछताछ की। बाद में टीम वहां से वापस चली गई।
यह भी पढ़ें- Punjab News: पीएम मोदी ने किया न्यू खन्ना रेलवे स्टेशन का उद्घाटन, राज्यपाल बनवारी लाल बोले- यह उपलब्धि छोटी नहीं