Move to Jagran APP

Moga News: 'पंजाब में आम आदमी का नहीं गैंगस्टर और तस्करों का राज', SAD चीफ सुखबीर बादल ने साधा AAP पर निशाना

Moga News सुखबीर बादल ने पंजाब सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि यह पार्टी पंजाब में आम आदमी की नहीं है। यहां पर गैंगस्टरों और तस्करों को राज है। मंच से सुखबीर ने अपील की कि पंजाब को मजबूत करने के लिए अकाली दल को मजबूत बनाएं। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आप) ने पंजाब को बर्बाद कर दिया है उन पर भरोसा नहीं किया जा सकता है।

By SATYANARAYAN OJHA Edited By: Himani Sharma Published: Mon, 15 Jan 2024 09:44 PM (IST)Updated: Mon, 15 Jan 2024 09:44 PM (IST)
SAD चीफ सुखबीर बादल ने साधा AAP पर निशाना (फाइल फोटो)

जागरण संवाददाता, मोगा। गांव तख्तूपुरा के माघी मेले में 12 साल बाद हुई राजनीतिक कॉन्फ्रेंस में शिरोमणि अकाली दल ने जिले में गुटों में बंटी पार्टी को न सिर्फ एकजुट करने में कामयाबी हासिल की, बल्कि शक्ति प्रदर्शन भी किया। रैली में पहुंचे पार्टी प्रमुख सुखबीर सिंह बादल ने पंजाब की आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार पर जमकर हमला बोला।

loksabha election banner

बादल ने कहा कि यह पार्टी पंजाब में आम आदमी की नहीं है। यहां पर गैंगस्टरों और तस्करों को राज है। मंच से सुखबीर ने अपील की कि पंजाब को मजबूत करने के लिए अकाली दल को मजबूत बनाएं। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आप) ने पंजाब को बर्बाद कर दिया है, उन पर भरोसा नहीं किया जा सकता है।

अकाली दल का विकास का रहा ट्रैक

कॉन्फ्रेंस में शिअद प्रमुख सुखबीर बादल ने कहा कि सभी पार्टियां अकाली दल को निशाना बना रही हैं, क्योंकि उन्हें लगता है कि लोग अभी भी शिअद पर विश्वास करते हैं क्योंकि अकाली दल का विकास का ट्रैक रहा है। उन्होंने बिना नाम लिए भाजपा पर हमला बोला।

यह भी पढ़ें: Moga: सिद्धू फिर 21 को मोगा में करेंगे रैली... कांग्रेस ने किया किनारा, जिला कांग्रेस अध्यक्ष बोले पार्टी का कोई लेना-देना नहीं

बादल ने कहा कि राष्ट्रीय पार्टियां अकाली दल को कमजोर करने के लिए काम कर रही हैं। हरियाणा के लिए एक अलग गुरुद्वारा कमेटी बनाई दी गई थी, जबकि दिल्ली कमेटी को अकाली दल की विरोधी ताकतों के हाथों में सौंप दिया गया। उन्होंने कहा कि अब लिया गया कोई भी गलत फैसला पंजाब को और पीछे ले जाएगा।

AAP ने समाज के हर वर्ग को दिया धोखा

बादल ने कहा कि आप ने समाज के हर वर्ग को धोखा दिया है। किसानों की स्थिति को देखिए। भगवंत मान ने वादा किया था कि गिरदावरी से पहले ही किसानों को 25 हजार रुपये प्रति माह मुआवजा दिया जाएगा, उन्हें तीन फसलों के नुकसान के बावजूद सरकार ने मुआवजा नहीं दिया।

गरीबों को पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल की ओर से शुरू की गई योजनाओं से जरूरतमंदों को वंचित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शगुन योजना बंद कर दी गई है। आटा-दाल और बुढ़ापा पेंशन योजना के तहत लाभार्थियों की कटौती की जा रही है। अनुसूचित जाति के छात्रों को छात्रवृत्ति नहीं दी जा रही, यहां तक कि छात्राओं को साइकिल तक नहीं दिया जा रहा है।

कांग्रेस व आप पंजाब को लूटने के लिए गठबंधन कर रहे

सुखबीर ने कहा कि पंजाबियों को समझना चाहिए कि कांग्रेस व आप दोनों पार्टियों ने पंजाब को धोखा दिया है और वे केवल पंजाब को लूटने के लिए एक-दूसरे के साथ गठबंधन कर रहे हैं। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 60 हजार करोड़ रुपये का कर्ज लेकर राज्य को दिवालिया बना दिया है। मान ने अपने विधायकों को ड्रग तस्करों के साथ सांठगांठ की खुली छूट दे रखी है।

यह भी पढ़ें: Navjot Sidhu Rally: 21 जनवरी को मोगा में होगी सिद्धू की रैली; जिला कांग्रेस कमेटी ने किया किनारा

मुख्यमंत्री की नाकामी पंजाबियों को महंगी पड़ रही है। यहां के उद्योग राज्य से बाहर उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश जा रहे हैं। पंजाबियों को नौकरी से वंचित किया जा रहा है और आप संयोजक अरविंद केजरीवाल के आदेश पर बाहरी लोगों को नौकरी दी जा रही हैं।

किसी अन्य प्रमुख प्राटी ने नहीं की रैली

शिअद की रैली को अकाली दल के हलका प्रभारी बरजिंदर सिंह बराड़, हरप्रीत सिंह कोटभाई, तीर्थ सिंह महला, बलदेव सिंह मानूके व संजीत सिंह गिल उर्फ सनी ने भी संबोधित किया। वहीं तख्तूपुरा के माघी मेले में 12 साल पहले तक सभी राजनीतिक दल अपनी राजनीतिक कांफ्रेंस के माध्यम से शक्ति प्रदर्शन करते थे, लेकिन 12 साल तक रैलियां बंद होने के बाद दोबारा अकाली दल ने ही रैली की है। अन्य प्रमुख राजनीतिक दल भाजपा, कांग्रेस ने रैली नहीं की। छोटे मोटे स्थानीय दलों ने जरूर रैलियां कीं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.