Move to Jagran APP

Lok Sabha Election 2024: लुधियाना में कांग्रेस को फिर लगा झटका, अब पूर्व जिला अध्यक्ष लीना टपारिया ने थामा BJP का दामन

Lok Sabha Election 2024 पंजाब के लुधियाना में कांग्रेस को एक बार फिर झटका लगा है। पूर्व जिला अध्यक्ष लीना टपारिया ने भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन कर ली है। लीना के साथ कांग्रेस की महिला कार्यकर्ताओं ने भी भाजपा ज्वाइन की है। लीना टपारिया ने कहा कि वह पीएम मोदी की नीतियों से प्रभावित होकर खासकर देश में जिस तरह से विकास की लहर चल रही है।

By Jagran News Edited By: Prince Sharma Published: Sat, 13 Apr 2024 01:05 PM (IST)Updated: Sat, 13 Apr 2024 01:05 PM (IST)
Lok Sabha Election 2024: लुधियाना में कांग्रेस को फिर लगा झटका

जेएनएन, लुधियाना। Punjab Lok Sabha Election 2024: लुधियाना जिले में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस की पूर्व जिला अध्यक्ष लीना टपारिया महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा में शामिल हो गई। भाजपा के लोकसभा उम्मीदवार रवनीत बिट्टू ने उन्हें सिरोपा पहनकर भाजपा में शामिल करवाया।

loksabha election banner

पीएम मोदी की है लहर: रवनीत बिट्टू

दुगरी कार्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम में सांसद रवनीत बिट्टू ने कहा कि देश में भारतीय जनता पार्टी और पीएम नरेंद्र मोदी की लहर चल रही है।

यह लहर विकास की लहर है पीएम मोदी की सफल नीतियों की लहर है। जिससे प्रभावित होकर विपक्षी दलों के नेता भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि टपरिया कांग्रेस की लंबे समय तक जिला अध्यक्ष रही है।

पीएम मोदी की नीतियों से हैं प्रभावित

शहर में वह प्रतिष्ठित नेता है। उनके आने से पार्टी मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि टपरिया को बनती जिम्मेदारी आगे दी जाएगी। पहले वह कांग्रेस के हाथ मजबूत कर रही थी अब वह कमल खिलाने के लिए मेहनत करती नजर आएंगी। लीना टपरिया ने भी कहा कि वह पीएम मोदी की नीतियों से प्रभावित होकर खासकर देश में जिस तरह से विकास की लहर चल रही है।

जिला अध्यक्ष रजनीश धीमान ने भी किया स्वागत

इन सब से प्रभावित होकर वह भाजपा में शामिल हो रही है। आने वाले लोकसभा चुनाव में वह भारतीय जनता पार्टी को मजबूत करने और रवनीत बिट्टू को जीतने के लिए मदद करेगी। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष रजनीश धीमान ने भी उनका स्वागत किया और उन्हें बधाई दी।

यह भी पढ़ें- Punjab News: 'शिअद में अब कुछ भी नहीं बचा, खत्म हो चुकी पार्टी'; BJP में शामिल होने के बाद परमपाल कौर का SAD पर हमला

यह भी पढ़ें- पंजाब में कांग्रेस का तीन सांसदों और संगरूर में खेहरा पर दांव, आज CEC की बैठक में लग सकती है प्रत्याशियों पर मुहर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.