Move to Jagran APP

पंजाब को मिली पांच नई ट्रेनें, पहली से 20 ट्रेनों का समय बदला

जालंधर-दरभंगा सहित पंजाब को दो अंतोदय व दो हमसफर रेलगाड़ियां मिली हैं। इसके अलावा कटड़ा-गाजीपुर के बीच भी साप्ताहिक एक्सप्रेस शुरू होगी।

By Kamlesh BhattEdited By: Published: Sat, 28 Oct 2017 07:55 PM (IST)Updated: Sun, 29 Oct 2017 08:39 AM (IST)
पंजाब को मिली पांच नई ट्रेनें, पहली से 20 ट्रेनों का समय बदला

फिरोजपुर [प्रदीप कुमार सिंह]। एक नवंबर से रेलवे मंडल फिरोजपुर की 20 रेलगाड़ियों का समय बदल जाएगा। इस बदलाव से पांच मिनट से लेकर दो घंटे तक का अंतर आएगा। रेलवे ने फिरोजपुर मंडल में दो हमसफर एक्सप्रेस, दो अंतोदय एक्सप्रेस व एक साप्ताहिक एक्सप्रेस रेलगाड़ी शुरू करने की भी घोषणा की है।

loksabha election banner

नई शुरू होने वाली रेलगाड़ियों को 15 दिन में ट्रैक मिल जाएगा। इन गाड़ियों को फिलहाल सप्ताह में एक दिन चलाने का फैसला किया है। यात्रियों की संख्या अच्छी रही तो बाद में इन्हें नियमित किया जाएगा।  फिरोजपुर मंडल रेलवे के डीआरएम विवेक कुमार व डीसीएम रजनीश श्रीवास्तव का कहना है कि नया टाइम टेबल एक नवंबर से लागू होगा।

साप्ताहिक हमसफर रेलगाड़ियां

- 22318 जम्मूतवी-शियालदह हमसफर एक्सप्रेस बुधवार को जम्मूतवी से 7.25  बजे छूटेगी जो कि दूसरे दिन 17.45 बजे शियालदह पहुंचेगी
- 22317 शियालदह-जम्मूतवी हमसफर एक्सप्रेस सोमवार को शियालदह से 15.20 पर चलेगी जो कि अगले दिन 23.30 जम्मूतवी बजे पहुंचेगी।
-22706 जम्मूतवी-तिरूपति हमसफर एक्सप्रेस शुक्रवार को जम्मूतवी से 5.30 पर चलेगी जो तीसरे दिन तिरूपति 11.25 पहुंचेगी।
-22705  तिरूपति-जम्मूतवी हम सफर एक्सप्रेस मंगलवार को तिरूपति से 9.30 पर चलेगी और तीन दिन बाद 17.15 जम्मूतवी पहुंचेगी।

जालंधर को मिली साप्ताहिक अंतोदय एक्सप्रेस रेलगाडियां

- 22551 दरभंगा-जालंधर सिटी अंतोदय एक्सप्रेस दरभंगा से शनिवार को 3.25 पर रवाना होगी और अगले दिन 22.50 जालंधर सिटी पहुंचेगी।
- 22552 जालंधर सिटी-दरभंगा अंतोदय एक्सप्रेस रविवार को जालंधर सिटी से 10.00 पर चलेगी और अगले दिन 10.35 दरभंगा पहुंचेगी।
-22895 बिलासपुर-फिरोजपुर अंतोदय एक्सप्रेस बिलासपुर से रविवार को 10.00 पर चलेगी और अगले दिन 4.35 पर फिरोजपुर पहुंचेगी।
- 22896 फिरोजपुर-बिलासपुर अंतोदय एक्सप्रेस सोमवार को फिरोजपुर 23.40 पर चलेगी जो अगले दिन 3.20 बिलासपुर पहुंचेगी।

कटड़ा-गाजीपुर के मध्य साप्ताहिक एक्सप्रेस

- 14612 श्री वैष्णव देवी कटड़ा-गाजीपुर एक्सप्रेस वीरवार को कटड़ा से 7.15 बजे चलेगी और अगले दिन 5.40 बजे पर गाजीपुर पहुंचेगी।
-14611 गाजीपुर-श्री वैष्णव देवी कटड़ा एक्सप्रेस शुक्रवार को गाजीपुर 8.30 बजे रवाना होकर अगले दिन 12.35 कटड़ा पहुंचेगी।

एक नवंबर से इन गाड़ियों का प्रस्थान का समय बदला

- श्री माता वैष्णव देवी कटड़ा से चलने वाली 12920 गाड़ी अब 6.55 पर रवाना होगी।
- श्री माता वैष्णव देवी कटड़ा से चलने वाली 12446 ट्रेन अब 19.00 पर चलेगी।
- श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा से चलने वाली 22462 ट्रेन 23.05 पर चलेगी।
- जम्मूतवी से चलने वाली 14646 गाड़ी अब 21.00 पर रवाना होगी।
- जम्मूतवी से चलने वाली 14606 ट्रेन 22.10 पर चलेगी।
- लुधियाना से चलने वाली 74965 गाड़ी 5.25 चला करेगी।
- लुधियाना से चलने वाली 74969 गाड़ी 15.00 पर चलेगी।
- अबोहर से चलने वाली 54559 गाड़ी 11.05 पर रवाना होगी।
- बुधगम से चलने वाली 74621 गाड़ी अब 18.15 पर रवाना होगी।
- बुधगम से चलने वाली 74640 गाड़ी नए समय के अनुसार 13.50 पर रवाना होगी।
- बनिहाल से चलने वाली 74639 गाड़ी अब 15 मिनट पहले 16.05   पर चलेगी।
- बारमूला से चलने वाली 74624 गाड़ी अब 1 घंटे पहले 19.35 पर चलेगी।

इन गाड़ियों का आगमन समय बदला

-दिल्ली आने वाली 14625 गाड़ी अब फिरोजपुर 14.15 पर पहुंचेगी।
- फिरोजपुर कैंट स्टेशन पर 19023 गाड़ी अब 5 मिनट की देरी से 22.15 पर पहुंचेगी।
- श्री माता वैष्णव देवी कटड़ा स्टेशन पर 19415 गाड़ी दस मिनट पहले 06.50 बजे पहुंचेगी।
- जम्मूतवी स्टेशन पर 13151 गाड़ी एक घंटा 40 मिनट पहले 09.10 बजे पहुंचेगी।
- फाजिल्का स्टेशन पर 54559 गाड़ी अब 12.25 बजे पहुंचेगी।
- बुधगाम स्टेशन पर 74639 गाड़ी  अब 20 मिनट पहले 18.10 पर पहुंचेगी।
- बुधगाम स्टेशन पर 74621 गाड़ी अब 19.15 बजे पहुंचेगी।
- बानीवाल स्टेशन पर 74624 गाड़ी अब 50 मिनट पहले 20.40 बजे पहुंचेगी।

इन गाड़ियों के बदले नंबर

- 24155 इलाहाबाद-उधमपुर एक्सप्रेस अब 22431 नंबर से चलेगी।
- 24156 उधमपुर-इलाहाबाद एक्सप्रेस अब 22432 नंबर से चलेगी।

यह भी पढ़ेंः देश की सभी एजेंसियां मिलकर चलाएंगी पंजाब में नशे के खिलाफ अभियान


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.