Move to Jagran APP

Faridkot News: 'सुखबीर बादल पंजाब बचाने से पहले अपनी पार्टी को बचाएं', कांग्रेस ने विपक्ष पर साधा जमकर निशाना

कांग्रेस के पूर्व विधायक एवं चुनाव कमेटी सदस्य डॉ. राजकुमार वेरका ने मल्लिकार्जुन खरगे की रैली को लेकर जिला पदाधिकारियों के साथ बैठक की। सुखबीर सिंह बादल द्वारा शुरू की गई पंजाब बचाओ यात्रा पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि सुखबीर बादल को पंजाब से पहले अपनी पार्टी को बचाने के प्रयास करने चाहिए। क्योंकि वर्तमान में शिअद के लिए अपना आस्तित्व बचाना ही मुश्किल हो रहा है।

By Jagran News Edited By: Himani Sharma Published: Mon, 05 Feb 2024 07:05 PM (IST)Updated: Mon, 05 Feb 2024 07:05 PM (IST)
कांग्रेस ने विपक्ष पर साधा जमकर निशाना

जागरण संवाददाता, फरीदकोट। कांग्रेस के पूर्व विधायक एवं चुनाव कमेटी सदस्य डॉ. राजकुमार वेरका द्वारा 11 फरवरी को समराला में होने जा रही कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की रैली को लेकर जिला पदाधिकारियों के साथ बैठक की गई। इस दौरान उनके द्वारा जिले से जाने वाले पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के बारे में जानकारी ली गई।

loksabha election banner

राज्‍य के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ रैली

इस दौरान प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए डॉ. राजकुमार वेरका ने कहा कि पंजाब में ऐसा पहली बार हो रहा है की कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा सीधे राज्य भर के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ कोई रैली की जा रही है। उन्होंने कहा कि यह रैली आम लोगों की रैली न होकर पार्टी के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारी की रैली है।

वेरका ने कहा कि कांग्रेस के प्रांतीय अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग की अध्यक्षता में पंजाब कांग्रेस मजबूत हुई है। उनके द्वारा जमीनी स्तर पर काम करते हुए जिला व मंडल स्तर पर बनाई गई कमेटियों के पदाधिकारी उक्त रैली में भाग लेंगे।

आप सरकार से पंजाबवसाी नाखुश- वेरका

आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन के बारे में बात करते हुए डॉ. वेरका ने कहा कि पंजाब के लोग और पंजाब कांग्रेस यही चाहती है कि पंजाब में कांग्रेस को अकेले लड़ना चाहिए। इसी के तहत पंजाब कांग्रेस सभी 13 सीटों पर अकेले लड़ेगी और इसकी तैयारी की जा रही है।

यह भी पढ़ें: Punjab News: पंजाब पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता, गोल्‍ड़ी बराड़ के तीन गुर्गें गोरखपुर से किए गिरफ्तार

वेरका ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार से इस समय पंजाबवासी नाखुश है और यदि कांग्रेस उनके साथ गठबंधन करती है तो कांग्रेस को इसका नुकसान ही होगा। क्योंकि आने वाले लोकसभा चुनाव में आप नहीं जीत पाएगी।

दूसरी ओर सुखबीर सिंह बादल द्वारा शुरू की गई पंजाब बचाओ यात्रा पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि सुखबीर बादल को पंजाब से पहले अपनी पार्टी को बचाने के प्रयास करने चाहिए। क्योंकि वर्तमान में शिअद के लिए अपना आस्तित्व बचाना ही मुश्किल हो रहा है।

चुनाव से पहले एकजुट होगी कांग्रेस

कांग्रेस में धड़ेबंदी पर सवाल पूछे जाने पर उन्होंने बात को टालते हुए कहा कि ऐसा कुछ नहीं है चुनाव से पहले कांग्रेस एकजुट होगी और कांग्रेस आपस में नहीं बल्कि विपक्षियों के साथ लड़ेगी।

यह भी पढ़ें: Punjab: 'गैंगस्‍टर अर्शदीप से है जान का खतरा, लाइसेंसी हथियार जमा करवाने की शर्त को हटाए कोर्ट' ; सुखपाल खेहरा की HC से गुहार

इसी दौरान भाजपा की बात करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा वर्तमान में घबराई हुई है और यही कारण है कि चंडीगढ़ में सभी नियम कानून को ताक पर रख कर धक्केशाही से उन्होंने अपना मेयर बनाया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष नवदीप सिंह बब्बु बराड़, कांग्रेस के प्रवक्ता रूबी गिल, गुरशविंदर सिंह सहित अन्य उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.