मतदान से रोकने को बोको हराम के आतंकियों ने रेता 41 का गला
नाइजीरिया में राष्ट्रपति चुनाव के दौरान बर्बर आतंकी संगठन बोको हराम का कत्लेआम भी जारी है। चुनाव में खलल डलते हुए बोको हराम के आतंकियों ने 41 लोगों की गला रेतकर हत्या कर दी जिसमें एक लेजिसलेटर भी शामिल है।
अबूजा। नाइजीरिया में राष्ट्रपति चुनाव के दौरान बर्बर आतंकी संगठन बोको हराम का कत्लेआम भी जारी है। चुनाव में खलल डलते हुए बोको हराम के आतंकियों ने 41 लोगों की गला रेतकर हत्या कर दी जिसमें एक लेजिसलेटर भी शामिल है। आतंकियों के खौफ के बावजूद देश में राष्ट्रपति के चुनाव में कांटे की टक्कर हो रही है और लाखों की संख्या में लोग इसमें भाग ले रहे हैं ।
बताया गया है कि बोको हराम के सभी हमले उत्तर पूर्वी नाइजीरियाई इलाकों में हो रहे हैं। हालांकि दो दिनों पहले ही सेना ने दावा किया था कि उसने इस क्षेत्र के महत्वपूर्ण केंद्रों से इस्लमी आतंकियों को खदेड़ते हुए उसे उनसे मुक्त करा लिया है। गौरतलब है कि नाइजीरिया अफ्रीका का सबसे धनी और सबसे अधिक जनसंख्या वाला देश है। राष्ट्रपति पद की दौड़ में 14 उम्मीदवार मैदान में हैं। लेकिन मुख्य मुकाबला 57 साल के ईसाई गुडलक जॉनसन और 72 साल के मिलिटरी डिक्टेटर मुहम्मदु बुहारी के बीच है।