Move to Jagran APP

नीलगाय का शिकारी राष्ट्रीय शूटर गिरफ्तार

पुलिस ने नीलगाय मारने के मामले में राष्ट्रीय शूटर नजम समेत पांच शिकारियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जिस जीप में शिकार के बाद मृत नीलगाय को ये लोग लादकर ले जा रहे थे, पुलिस ने उसे भी जब्त कर लिया है। इनसे बंदूक के साथ 15 जीवित

By Sumit KumarEdited By: Published: Sun, 19 Apr 2015 09:07 AM (IST)Updated: Sun, 19 Apr 2015 03:20 PM (IST)
नीलगाय का शिकारी राष्ट्रीय शूटर गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, मेरठ। पुलिस ने नीलगाय मारने के मामले में राष्ट्रीय शूटर नजम समेत पांच शिकारियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जिस जीप में शिकार के बाद मृत नीलगाय को ये लोग लादकर ले जा रहे थे, पुलिस ने उसे भी जब्त कर लिया है। इनसे बंदूक के साथ 15 जीवित कारतूस और 14 खोखे बरामद हुए हैं। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने नीलगाय का शव दफना दिया है। इससे पहले भी खुर्जा में नजम के खिलाफ शिकार का मुकदमा दर्ज हुआ था।

loksabha election banner

थानाध्यक्ष शिकारपुर ने राजेंद्र ¨सह चौहान ने बताया कि गुरुवार शाम खुली जीप सवार लोगों द्वारा अहमदगढ़ के पास नीलगाय को मारकर जीप में लादकर बुलंदशहर की ओर ले जाने की सूचना पर दारोगा अतुल कुमार चौहान ने फोर्स के साथ उनका पीछा किया। पुलिस ने नाकेबंदी कर दिल्ली-बदायूं हाइवे पर गांव हलपुरा मोड़ के पास सेना के रंग की खुली जीप को रोक लिया। इसमें मृत नीलगाय रखी मिली। मौके से राष्ट्रीय शूटर नजम समेत पांच शिकारी बंदूक समेत हिरासत में लिए गए।

कोतवाल के मुताबिक पकड़े गए लोगों में खुर्जा का नजम अहमद खां राष्ट्रीय शूटर है। उसके साथ यहीं के इकबाल, मुबीन, मुजफ्फर खां और फरमान शिकार करने आए थे। बरामद दोनाली बंदूक लाइसेंसी है और वह नजम की है। अन्य चारों से एक-एक छुरी बरामद हुई है। फरमान जीप चला रहा था। पकड़े गए युवकों के परिजन और सत्तारूढ़ समाजवादी पार्टी के नेता जहां इन्हें छोड़े जाने के लिए पुलिस पर दबाव डालते रहे, वहीं ऐसे भी लोग थे जो पुलिस पर कार्रवाई के लिए दबाव बना रहे थे।

पहले भी गिरफ्तार हुआ था नजम
शिकारपुर पुलिस द्वारा पकड़े गए पांचों शिकारियों में से दो लोग- नजम अहमद खां और मुजफ्फर खां खुर्जा नगर पुलिस द्वारा जनवरी, 2012 में अवैध शिकार के मामले में गिरफ्तार हो चुके हैं। इसी मामले में नजम का रिश्ते के भाई मेहराज के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज हुआ था लेकिन इलाहाबाद हाई कोर्ट ने उसकी गिरफ्तारी पर रोक लगा दी थी। मेहराज अंतरराष्ट्रीय स्तर का शूटर है। वह लंदन ओलंपिक (2012), दिल्ली राष्ट्रमंडल खेलों और 2014 में संपन्न एशियाई खेलों में भारत की ओर से प्रतिनिधित्व कर चुका है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.