जानिए, मोहम्मद अली के जीवन से जुड़े कुछ रोचक तथ्य
रिंग के अंदर क्रूर और रिंग के बाहर अपने व्यक्तित्व और विवादों से घिरे रहे मोहम्मद अली ने चार शादियां की।
By Mohit TanwarEdited By: Published: Sat, 04 Jun 2016 11:33 AM (IST)Updated: Sat, 04 Jun 2016 11:45 AM (IST)
नई दिल्ली।दुनिया के महानतम मुक्केबाज मोहम्मद अली का निधन हो गया है। इस पूर्व मुक्केबाज का वास्तविक नाम कैशियस क्ले था और उनका जन्म 17 जनवरी 1942 को अमेरिका में हुआ था। रिंग के अंदर क्रूर और रिंग के बाहर अपने व्यक्तित्व और विवादों से घिरे रहे मोहम्मद अली ने चार शादियां की।
- 12 वर्ष की उम्र से ट्रेनिंग : अमेरिका के लुइसविले में कैसियस मर्सेलियुस क्ले के घर उनका जन्म हुआ। 12 वर्ष की उम्र में उन्होंने मु्क्केबाजी की ट्रेनिंग शुरू की।
- 1960 में ओलिंपिक स्वर्ण : कैशियस क्ले ने रोम में 1960 में हुए ओलिंपिक खेलों में लाइट हैवीवेट वर्ग का स्वर्ण पदक जीता। बाद में उन्होंने यह पदक फेंक दिया था।
- 1964 में पहली शादी : उन्होंने 1964 में सोंजी रोई से पहली शादी की। दो वर्ष बाद 1966 में ये दोनों अलग हो गए।
- 25 फरवरी 1965: क्ले ने विश्व चैंपियनशिप में अपराजेय लिस्टन को धूल चटाई।
- मोहम्मद अली नाम अपनाया : क्ले ने 26 फरवरी 1965 को यह घोषणा की कि उन्हें अब मोहम्मद अली के नाम से जान जाएगा। उन्होंने खुद को अश्वेत मुस्लिम घोषित किया।
- सेना में जुड़ने से किया इंकार : उन्होंने अपने मुस्लिम धर्म की बात रखते हुए अमेरिकी सेना से जुड़ने से इंकार किया।
- लाइसेंस खोया : सेना से जुड़ने से इंकार करने के कारण न्यूयॉर्क स्टेट एथलेटिक कमीशन ने उन्हें बॉक्सिंग के लाइसेंस से वंचित किया।
- जेल की सजा : ह्यूस्टन की जूरी ने उन्हें धोखाधड़ी के आरोप में 5 वर्ष की जेल और 10 हजार डॉलर की सजा सुनाई। उनका पासपोर्ट भी जब्त किया गया। वैसे अपील करने के बाद यह सजा 10 दिन की हो गई।
- दूसरी शादी : मोहम्मद अली ने अगस्त 1967 में बेलिंडा बॉयड से शादी की। उन्हें तीन लड़कियां और एक लड़का हुआ। 1976 में ये दोनों अलग हो गए।
- मुक्केबाजी की अनुमति : अली को मुक्केबाजी की अनुमति दी गई।
- फाइट ऑफ द सेंचुरी : अली और जो फ्रेजियर के बीच 8 मार्च 19 71 को फाइट ऑफ द सेंचुरी हुई। 15 राउंड के कड़े संघर्ष के बाद फ्रेजियर को विजेता घोषित किया गया।
- रम्बल इन द जंगल : अली और जॉर्ज फोरमैन के बीच जाएरे में भिड़ंत हुई। फोरमैन को संभावित विजेता माना जा रहा था, लेकिन अली ने 8 राउंड में यह मुकाबला जीत लिया। अली विश्व विजेता बने और उन्होंने 10 बार इस खिताब का बचाव किया।
- थ्रिलर इन मनीला : अली और फ्रेजियर के बीच फिलिपींस के मनीला में यह भिड़ंत हुई। अली ने टेक्नीकल नॉकआउट से यह मुकाबला जीता, यह मुकाबला इतना संघर्षपूर्ण था कि दोनों मुक्केबाजों को मौत के करीब नजर आ रहा था।
- तीसरी शादी : अली ने वेरोनिका पोर्श से 1977 में तीसरी शादी की। इनकी चार लड़कियां हुई। इनकी शादी 1986 में टूट गई।
- पहली बार संन्यास : अली ने 1979 में पहली बार संन्यास की घोषणा की, लेकिन कुछ समय बाद ही उन्होंने रिंग में वापसी की।
- 1980 में वापसी : अली ने 1980 में रिंग में वापसी की लेकिन नए विश्व चैंपियन लैरी होम्स ने उनकी जमकर पिटाई की। मुकाबला 11वें राउंड में रोका गया।
- 1981 में वास्तविक संन्यास : अली ने 1981 में मुक्केबाजी से हमेशा के लिए संन्यास ले लिया।
- पर्किन्सन बीमारी : 1984 में यह उजागर हुआ कि अली पर्किन्सन बीमारी से जूझ रहे हैं। उन्हें यह बीमारी मुक्केबाजी के दौरान लगी चोट से हुई थी।
- चौथी शादी : अली ने 1986 में योलांडा विलियम्स से चौथी शादी की। इन्होंने एक बेटा गोद भी लिया।
- ओलिंपिक ज्योति प्रज्वलित : मोहम्मद अली को 1996 के एटलांटा ओलिंपिक में ओलिंपिक ज्योति प्रज्वलित करने का गौरव प्रदान किया गया। उन्हें 1960 के रोम ओलिंपिक का नया स्वर्ण पदक भी प्रदान किया गया।
- प्रेसीडेंशियल मैडल ऑफ फ्रीडम : अली को राष्ट्रपति जॉर्ज डब्ल्यू बुश ने 2005 में प्रेसीडेंशियल मैडल ऑफ फ्रीडम प्रदान किया।
- लंदन ओलिंपिक के मशालधारक : अली ने 2012 के लंदन ओलिंपिक के शुभारंभ समारोह में उपस्थिति दर्ज कराई थी।
क्रिकेट की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें