यहां शादी के लिए लोगों की पसंद है मोटी लड़कियां, जबरदस्ती करना होता ऐसा
साउथ अफ्रीका के केपटाउन में शादी के लिए मोटी लड़किया पसंद की जाती है। इसीलिए यहां लड़कियों को जबरदस्ती चर्बी वाला खाना खिलाया जाता है।
केपटाउन, (वेब डेस्क)। आमतौर पर शादी के लिए लड़के अपने लिए दुबली-पतली लड़कियों की तलाश में होते हैं। शादी के लिए पतला होने के लड़कियां व्यायाम से लेकर क्या-क्या नहीं करती हैं। लेकिन, साउथ अफ्रीका के केपटाउन में लोग दुबली-पतली लड़कियों की जगह मोटी लड़कियों से शादी करना पसंद करते हैं।
शादी के लिए मोटी लड़कियों की पसंद के चलते यहां उन्हें कम उम्र से ही चर्बी वाला खाना खिलाया जाता है। दरअसल, यहां एक परंपरा है लेबलॉह। इस परंपरा की मान्यता है कि अगर लड़की मोटी होगी तो उसकी शादी जल्दी होगी और उसे अच्छा और सुयोग्य वर मिलेगा। इसीलिए यहां लड़कियों को मोटा बनाने के लिए तरह-तरह की तरीके अपनाए जाते हैं।
लड़कियों को भूख ना भी हो तब भी उन्हें जबरदस्ती ठूंस-ठूंस कर खिलाया जाता है। लोगों का यहां तक मानना है कि लड़की जितनी मोटी होगी उसके और पति के बीच प्यार उतना ज्यादा बढेगा। यही कारण है कि यहां दुबली-पतली लड़कियां देखने को नहीं मिलेंगी।
सोशल मीडिया पर वायरल हुई इस अनोखे जीव की तस्वीर, जानें क्या है मामला