हाईवे की खुदाई में मिला मध्यकालीन खजाना, रहस्य पता लगाने में जुटी पुलिस और पुरातत्व विभाग
दिल्ली में हाईवे की खुदाई में एक बड़ा रहस्यमयी मामला सामने आया है। यहां पर मटकों में चांदी के सिक्के निकले हैं। ऐसे में पुलिस और पुरातत्व विभाग इस रहस्य का पता लगा रही है...
चांदी के सिक्के मिले
दिल्ली जोया के डिडौली कोतवाली क्षेत्र के बुढऩपुर में हाईवे पर पुल का निर्माण कार्य चल रहा है। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की देखरेख में हरियाणा के हिसार की कंपनी निर्माण करा रही है। मंगलवार को कर्मचारी जेसीबी से खुदाई कर रहे थे। इस दौरान यहां पर चांदी के सिक्के मिलने से अफरातफरी मच गई। खुदाई में मिट्टी के दो मटकों में चांदी के सिक्के मिले थे। हालांकि इस दौरान मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने श्रमिकों को धमका कर सिक्के लूट लिए और भाग गए। सिक्के मिलने की जानकारी मिलते ही पहुंची पुलिस ने निर्माण कार्य बंद कराया।
पुल का निर्माण कार्य बंद
इसके बाद मामले की जानकारी राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण व पुरातत्व विभाग को दे दी गई है। हालांकि इस खजाने से पुलिस को एक भी सिक्का नहीं मिला। इस दौरान वहां काम कर रहे श्रमिकों ने पुलिस को बताया कि खुदाई में मिले सिक्कों का अनुमान करीब 20 किलोग्राम लगाया जा रहा है। इसके अलावा वह सिक्के लगभग 1862 के आस पास के प्रतीत हो रहे थे। ऐसे में पुलिस व पुरातत्व श्रमिकों के बताए आईडिया से इस मध्यकालीन खजाने का रहस्य पता लगाने में जुट गए हैं। बतादें कि हाईवे पर सात साल से पुल का निर्माण कार्य बंद पड़ा था। एक महीने पहले फिर से काम शुरू हुआ है।