इस जंगल में पेड़ों का 90 डिग्री तक मुड़ना एक रहस्य, क्या हो सकती है असली वजह
इस दुनिया में जंगलों की कमी नही है। आपने विशालकाय ऊंचे पेड़ों वाले एक नहीं कई जंगल देखें भी होंगे लेकिन क्या कभी पोलैंड का क्रूक्ड जंगल देखा है। जहां पर पर 90 डिग्री पर मुड़ते हैं...
बाकी जंगलों से अलग
इस दुनिया में अजूबों की कमी नहीं है। इंसान ही नहीं प्रकृति भी समय-समय पर अपने अजूबों से लोगों को हैरान करती रहती है। प्रकृति के अजूबों का उदारहण पोलैंड का ये क्रूक्ड जंगल है। जिसे देखकर शायद ही कोई ऐसा हो जो हैरान न हो। यह जंगल दुनिया के बाकी जंगलों से काफी अलग है। यह अपने भयानक पेड़ों की वजह से नहीं बल्कि झुकने वाले पेड़ों की वजह से जाना जाता है।
रोचक और रहस्यमयी
पोलैंड का यह जंगल नोवे सजारनोवो गांव के पास स्थित है। इस जंगल में पेड़ों की खासियत यह है कि ये समकोण यानी कि 90 डिग्री तक झुके हुए हैं। ये तीन से नौ फुट तक बढ़ने के बाद मुड़ते हैं। जो देखने में काफी रोचक और रहस्यमयी लगते हैं। पोलैंड का ये क्रूक्ड जंगल अपने इस रहस्यमयी पेड़ों की वजह से काफी चर्चा में रहता है। इस जंगल के इन पेड़ों को लेकर कहा जाता है कि ये द्वितीय विश्वयुद्ध की शुरुआत से पहले लगाये थे।
बड़े ही खूबसूरत लगते
वहीं यहां के कुछ स्थानीय लोगों का कहना है कि यह गुरुत्वाकर्षण बल की वजह से ऐसे हो जाते हैं। वहीं कुछ लोग इन पेड़ों को झुकाने में दूसरे ग्रहों से आए प्राणियों की भूमिका को मुख्य कारण मानते हैं। वहीं अभी तक इन पेड़ों की झुकने की सही वजह नहीं पता चल सकी है। खैर वजह कुछ भी हो लेकिन ये झुके हुए पेड़ देखने में बड़े ही खूबसूरत लगते हैं।