जब जगुआर ने किया मगरमच्छ का शिकार, वीडियो हो गया वायरल
जगुआर एक खतरनाक जानवर माना जाता है। हाल ही में इसने एक मगरमच्छ पर हमला कर दिया है। जिसका वीडियो भी वायरल हो रहा है। ऐसे में आइए यहां पर देखें जब जगुआर ने किया मगरमच्छ का शिकार...
मगरमच्छ पर नजर
जी हां इन दिनों जगुआर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसे देखकर आप हैरान हो जाएंगे। इसमें एक जगुआर से आराम से टहलता हुआ नदी के किनारे आता है। इस दौरान उसकी नजर वहीं पास में आराम से बैठे मगरमच्छ पर पड़ जाती है। इसके बाद उसकी निगाहें उस मगरमच्छ के ऊपर से हटने का नाम नहीं लेती हैं। ऐसा लगता है कि उसने उसे शिकार बनाने की पूरी तैयारी कर ली है।
बचाने का प्रयास करता
इसके लिए वह पानी के बीच से होते हुए उस मगरमच्छ की ओर तेजी से बढ़ता है। वहीं इत्िमनान से धूप सेंक रहे मगरमच्छ को इसका शायद जरा भी अंदाजा नहीं था। देखते ही देखते जगुआर मगरमच्छ पर हमला कर देता है। इस दौरान मगरमच्छ खुद को बचाने का पूरा प्रयास करता है लेकिन वह असफल होता है। इस वीडियो को अब तक बड़ी संख्या में लोग देख चुके हैं।