Move to Jagran APP

इंसान है या रबड़! जहां से चाहे मोड़ लो, जैसे चाहो घुमा लो

सच है कि दुनिया में अजूबों की कमी नहीं है। क्‍या आपने किसी इंसान को बिल्‍कुल रबड़ जैसा घूमते देखा है। शायद नहीं, लेकिन सूरत में एक ऐसा लड़का है जो बिल्‍कुल रबड़ जैसा है। इसे जैसे चाहो मोड़ सकते हैं...

By shweta.mishraEdited By: Published: Sat, 06 May 2017 11:08 AM (IST)Updated: Sat, 06 May 2017 11:20 AM (IST)
इंसान है या रबड़! जहां से चाहे मोड़ लो, जैसे चाहो घुमा लो
इंसान है या रबड़! जहां से चाहे मोड़ लो, जैसे चाहो घुमा लो

बिल्‍कुल रबड़ जैसा 

loksabha election banner

सूरत के रहने वाले 18 साल के यश शाह देखने में सामान्‍य लड़कों जैसे हैं, लेकिन यह अपने शरीर से ऐसे करतब दिखाते हैं। जिन्‍हें देख लोग हैरान हो जाते हैं। यह अपने शरीर को बिल्‍कुल रबड़ जैसा घुमाते हैं। ऐसा लगता है कि इनके शरीर में हड्डियां ही नहीं हैं। 

चेहरे पर दर्द नही 

यश शाह अपनी गर्दन को करीब 180 डिग्री तक आसानी से घुमा देते हैं। इसके अलावा यह अपने हाथ-पैरों को करीब 360 डिग्री तक आसानी से मोड़ देते हैं। जिस समय यह अपने शरीर को मोड़ते हैं उस समय इनके चेहरे पर दर्द नही दिखता है। 

रबड़ ब्‍वॉय नाम से 

यश को उनके इस अजूबे कारनामे की वजह से सूरत में लोग रबड़ ब्‍वॉय नाम से बुलाते हैं। इसके अलावा यह सोशल मीडिया पर भी हमेशा छाए रहते हैं। इनके अब तक कई वीडियो भी आ चुके हैं। जिसमें यह शरीर को ऐंठते दिखते हैं। 

डेनियल ब्राउनिंग स्मिथ

साइंस के छात्र यश 12वीं क्लास में पढ़ते हैं। सबसे खास बात तो यह है कि वह इस करतब के साथ अपनी पढा़ई को जारी रखे हैं। यश अपनी इस कला के लिए अमेरिका के कन्टॉर्शनिस्ट डेनियल ब्राउनिंग स्मिथ को रोल मॉडल मानते हैं। 

गिनीज बुक रिकॉर्ड 

यश पिछले करीब 3 साल से कन्टॉर्शनिस्ट डेनियल ब्राउनिंग स्मिथ के यूट्यूब विडियोज देखते हैं। इसके अलावा टीवी व इंटरनेट से भी वह काफी मदद लेते हैं। वह अपना नाम अब गिनीज बुक ऑफ वर्ल्‍ड रिकॉर्ड में शामिल कराना चाहते हैं। 

मोस्‍ट फ्लेक्सिबल इंडियन

इतना नहीं रबड़ ब्‍वॉय यश शाह लुधियाना के रहने वाले 17 साल के जसप्रीत सिंह का हाइपर फ्लेक्सिबिलिटी का रिकॉर्ड तोड़ना चाहते हैं। हाल ही में जसप्रीत सिंह को मोस्‍ट फ्लेक्सिबल इंडियन के टाइटल से नवाजा गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.