प्लेन में मधुमक्खियों का हमला
पेड़ों या घरों पर छत्ता बनाने वाली मधुमक्खियां अब प्लेन को भी नहीं छोड़ रही हैं।
मधुमक्खियों को प्लेन पर हमला
छोटा सा जीव कितना बड़ा नुकसान पहुंचा सकता है। इसका अंदाजा एक हफ्ते पहले हुआ। जब मधुमक्खियों के एक झुंड ने अचानक हवाई जहाज पर हमला बोल दिया। यह घटना 26 जुलाई की है। एलांयस एयर की फ्लाइट 9आई-867 हैदराबाद से पुणे की उड़ान भरने के लिए तैयार थी। पायलट विमान को उड़ाने ही वाला था कि अचानक रनवे पर मधुमक्खियों का एक झुंड दिखाई दिया। ये मधुमक्खियां सीधे विंडस्क्रीन पर चिपक गईं आकर। जिसके कारण पायलट को कुछ भी दिखाई नहीं दिया। मजबूरन उसे फ्लाइट रोकनी पड़ी।
#WATCH: Alliance Air Flight 9i-867, from Hyderabad to Pune, on July 26, was delayed by an hour, after a swarm of bees attacked the aircraft pic.twitter.com/fyHuaQAnqn— ANI (@ANI_news) 1 August 2017
विंडस्क्रीन पर चिपक गईं मधुमक्खी
खबरों की मानें तो इस फ्लाइट में कुल 65 पैसेंजर सवार थे। पायलट ने सभी यात्रियों की जान खतरे में न डालते हुए फ्लाइट को तब तक रोके रखा, जब तक मधुमक्खियां उड़ नहीं गईं। कुछ यात्रियों ने इसका एक वीडियो भी बना लिया था। जिसमें साफ-साफ नजर आ रहा था कि मधुमक्खियां जहाज के फ्यूल टैंक के पास मौजूद थीं। एयर इंडिया के स्पोक्सपर्सन धनंजय कुमार ने कहा कि सुरक्षा हमारे लिए सर्वोपरि है। इसलिए पायलट को उड़ान भरने से पहले सभी एतियाती कदम भरने के लिए कहा गया था। एयर इंडिया की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि फ्लाईट के उड़ान का समय 06:35 था, जो मधुमक्खियों के हमले से एक घंटे की देरी से रवाना हुई।