पीएम नरेन्द्र मोदी ने श्रीलंका के राष्ट्रपति सिरिसेना से की मुलाकात
श्रीलंका के राष्ट्रपति के साथ बैंठक में पीएम मोदी ने एक दूसरे के जल क्षेत्र में भटके मछुअारों के मुद्दे पर स्थायी समाधान की जरूरत पर बल दिया।
नई दिल्ली(एएनअाई)। श्रीलंका के राष्ट्रपति मैत्रिपाला सिरिसेना ने अाज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। दोनों के बीच भारतीय मछुआरों की समस्याओं, विभिन्न पर्यावरण परियोजनाओं तथा भारत और श्री लंका के बीच व्यापार, निवेश बढ़ाने पर चर्चा हुई।
श्रीलंका के राष्ट्रपति के साथ बैंठक में पीएम मोदी ने एक दूसरे के जल क्षेत्र में भटके मछुअारों के मुद्दे पर स्थायी समाधान की जरूरत पर बल दिया।
श्रीलंकाई राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरीसेना का यह भारत यात्रा सिंघस्थ महाकुंभ में जाने को लेकर बहुत महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इससे दोनों देशों के बीच गहरे गहरे सांस्कृतिक संबंधों को भी देखा जा रहा है। बताया जा रहा है कि श्रीलंका के राष्ट्रपति सिरीसेना के साथ पीएम मोदी के भी कल सिंघस्थ महाकुंभ उज्जैन जाने की संभावना है।
पढ़ेंः कर्ज के बोझ से दबे श्रीलंका का चीन की तरफ झुकाव, भारत चिंतित