नसीम जैदी ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त का पदभार संभाला
मुख्य चुनाव आयुक्त एचएस ब्रह्मा के कार्यभार छोड़ने के बाद नसीम जैदी ने मुख्य चुनाव आयुक्त का पदभार संभाल लिया है। असम के रहने वाले ब्रह्मा का कार्यकाल 3 महीने से कुछ ज्यादा वक्त का रहा। चुनाव आयोग में आने से पहले वह केंद्रीय ऊर्जा सचिव थे।
नई दिल्ली। मुख्य चुनाव आयुक्त एचएस ब्रह्मा के कार्यभार छोड़ने के बाद नसीम जैदी ने मुख्य चुनाव आयुक्त का पदभार संभाल लिया है। असम के रहने वाले ब्रह्मा का कार्यकाल 3 महीने से कुछ ज्यादा वक्त का रहा। चुनाव आयोग में आने से पहले वह केंद्रीय ऊर्जा सचिव थे।
चुनाव आयुक्त छह वर्ष तक या फिर 65 वर्ष की उम्र तक, जो भी पहले आए, तक अपने पद पर बने रहते हैं। जैदी का कार्यकाल जुलाई, 2017 तक रहेगा।
तीन सदस्यीय चुनावी संस्था के जैदी अकेल सदस्य होंगे। फिलहाल आयोग में दो पद खाली हैं। जैदी की नियुक्ति के बाद सरकार इस तीन सदस्यीय आयोग में रिक्तियों को भरने के लिए दो निर्वाचन आयुक्तों की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू करेगी।