मुंबई में बैंक आफ इंडिया की इमारत में लगी आग
मुंबई स्थित बैंक आफ इंडिया के मुख्यालय की इमारत में आग लग गई। अग्निशमन विभाग के चार फायर टेंडर आग बुझाने में लगे हुए हैं।
By T empEdited By: Published: Fri, 21 Apr 2017 05:47 PM (IST)Updated: Fri, 21 Apr 2017 05:47 PM (IST)
मुंबई (एएनआई)। मुंबई स्थित बैंक आफ इंडिया के मुख्यालय की इमारत में आग लग गई। अग्निशमन विभाग के चार फायर टेंडर आग बुझाने में लगे हुए हैं। आग पर काबू पाने का काम अभी चल रहा है। आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं है।
बैंक ऑफ इंडिया देश के अग्रणी बैंकों में से एक है। इसकी 29 विदेशी शाखाओं को मिलाकर इसकी कुल 4,293 शाखायें हैं। बैंक की अधिकतर शाखाएं मुंबई, अहमदाबाद और पुणे में हैं। बैंक ने 7 सितंबर 2006 को अपने सौ साल पूरे कर लिए हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें