सनी लियोन के बाद अब दीपिका पादुकोण बनेंगी 'बेबी डॉल'
मुंबई। एकता कपूर की सनी लियोन बेबी डॉल गाने से इतनी चर्चित हो गईं हैं कि उन्हें सब अब बेबी डॉल कहकर बुलाने लगे हैं। सनी के बाद अब दीपिका पादुकोण भी दूसरी 'बेबी डॉल' बनने जा रहीं हैं। सिंगर कनिका कपूर ने दीपिका को लेकर फिल्म हैप्पी न्यू ईयर में एक आइटम सॉन्ग गाया है।

कनिका कपूर ने फिल्म रागिनी एमएमएस 2 में बेबी डॉल गाने से धूम मचा दी थी। बताया जाता है कि शाहरुख खान और फराह खान कनिका कीसिंगिंग स्टाइल से इतने प्रभावित हो गए कि उन्हें अपनी फिल्म में गाने का ऑफर दे दिया। कनिका ने दीपिका के साथ डिंगी बार में ये गाना गाया है। गाने में दीपिका एक बार डांसर बनीं हैं। इस बार कनिका डॉक्टर जियूस के साथ जुगलबंदी करती नजर आएंगी।
कनिका ने दावा किया है कि ये गाना बेबी डॉल से ज्यादा धूम मचाएगा। उन्होंने कहा कि, इस बार गाने में कुछ नया तड़का लगाया गया है। जो लोगों को खूब पसंद आएगा। फिल्म दीवाली में रिलीज हो रही है।