सचिन ने बेटे अर्जुन के साथ नेट पर गेंदबाजी की
दुबई। महान भारतीय बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर को यहां अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आइसीसी) की अकादमी में मुंबई इंडियंस के नेट पर बेटे अर्जुन के साथ गेंदबाजी करते हुए देखा गया। 40 वर्षीय तेंदुलकर की मौजूदगी की खबर मिलते ही सैकड़ों लोग उनकी एक झलक पाने के लिए पहुंच गए। तेंदुलकर ने मुंबई के बल्लेबाजों को लंबे स्पैल में गेंदब
दुबई। महान भारतीय बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर को यहां अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आइसीसी) की अकादमी में मुंबई इंडियंस के नेट पर बेटे अर्जुन के साथ गेंदबाजी करते हुए देखा गया।
40 वर्षीय तेंदुलकर की मौजूदगी की खबर मिलते ही सैकड़ों लोग उनकी एक झलक पाने के लिए पहुंच गए। तेंदुलकर ने मुंबई के बल्लेबाजों को लंबे स्पैल में गेंदबाजी की जबकि अर्जुन ने भी ऐसा ही किया। गल्फ न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार अर्जुन अपने पिता की तरह ही एकाग्र लग रहे थे। मुंबई इंडियंस को पिछले साल आइपीएल और चैंपियंस लीग का दोहरा खिताब दिलाने के बाद तेंदुलकर ने भले ही खेल को अलविदा कह दिया हो लेकिन उन्हें टीम के डगआउट में 10 नंबर की जर्सी पहने हुए देखा जा सकता है क्योंकि प्रबंधन ने उनकी जर्सी को रिटायर करने का फैसला किया था।
मुंबई इंडियंस के मीडिया प्रबंधक लीलाधर सिंह ने कहा कि हमने सचिन द्वारा पहनी गई 10 नंबर जर्सी को रिटायर करने का फैसला किया है। वह हमारे आइकन हैं और डग आउट में इसे पहनकर वह हमें प्रेरित करेंगे।