भाजपा के खिलाफ एकजुट होंगे बिहार के लोग: नीतीश
पटना। केंद्र की बिहार के प्रति लगातार उपेक्षा, विशेष राज्य का दर्जा, केंद्रीय अनुदान आदि में कटौती
पटना। केंद्र की बिहार के प्रति लगातार उपेक्षा, विशेष राज्य का दर्जा, केंद्रीय अनुदान आदि में कटौती के खिलाफ जदयू का एक दिवसीय महाधरने पर बैठे पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ लड़ाई का एलान किया है। उन्होंने कहा कि केंद्र की सरकार आखिर कब बिहार के लिए सोचेगी। नीतीश ने कहा है कि राजनीति नफा-नुकसान के लिए नहीं होती है। जदयू ने सिद्धांतों से कभी समझौता नहीं किया और सिद्धांत के लिए ही भाजपा से अलग हुई।
नीतीश ने कहा कि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा मिलने के बाद यहां के युवाओं को नौकरी की दिक्कत नहीं रहेगी। आज करीब एक लाख लोग केंद्र सरकार के खिलाफ धरना दे रहे हैं यह एकजुटता की निशानी है। उन्होंने मांझी सरकार की तारीफ करते हुए कि बिहार में बिजली व्यवस्था काफी सुधरी है। बिहार विकास के रास्ते पर चल रहा है। लेकिन भाजपा को यह सब ठीक नहीं लग रहा है इसलिए वह अनर्गल बातें कर रही है। प्रधानमंत्री मोदी बिहार से किए वादे को निभाएं यहां के लोगों को धोखा नहीं दें।