सामूहिक दुष्कर्म की जांच
संवाद सूत्र, जयपुर : जयपुर सामूहिक दुष्कर्म व हत्या की गुत्थी सुलझाने में पुलिस सात दिनों बाद भी ना
संवाद सूत्र, जयपुर : जयपुर सामूहिक दुष्कर्म व हत्या की गुत्थी सुलझाने में पुलिस सात दिनों बाद भी नाकाम रही है। इससे इलाके में पुलिस की किरकिरी हो रही है। लोगों का आक्रोश भी गहराता जा रहा है। इस कड़ी में बुधवार को पटना की फोरेंसिक टीम ने जयपुर पहुंच कर घटना का आवश्यक साक्ष्य इकट्ठा किया। बुधवार को एसडीपीओ पियूष कात के नेतृत्व में पटना की पाच सदस्यीय जाच टीम ने घटना स्थल का जायजा लिया। लोगों से पूछताछ के बाद अधिकारियों द्वारा घटना स्थल से कई नमूना संग्रह किया गया। टीम ने झाड़ी के आस-पास एवं नदी में स्नान करने वाली जगहों का भी अवलोकन किया। मौके पर पहुंचे पुलिस निरीक्षक मुकेश्वर प्रसाद ने गाव के कई घरों में जाकर इस संबंध में जानकारी प्राप्त की। एसडीपीओ ने पियूष कात ने लोगों से इस प्रकार के कुकृत्यों की पोल खोलने के लिए आम लोगों से भी सहयोग की अपील की। कहा सूचना देने वालों का नाम पुलिस गुप्त रखेगी। जाच में सहयोग कर रहे कटोरिया थानाध्यक्ष प्रवेश भारती भी अत्याधुनिक तरीके से अपराधियों पर नजर बनाये हुए है। जाच टीम के साथ ओपीध्यक्ष अर्जुन सिंह, सअनि आरएन सिंह, कटोरिया अवर निरीक्षक के साथ पुलिस के जवान साथ थे। इधर थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह ने बताया कि इस गैंगरेप मामले में बुधवार को पांच संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने इसके पहले भी तीन लोगों को हिरासत में लिया था। उनसे कोई खास जानकारी नहीं मिलने पर उन्हें मुक्त कर दिया था।
क्या है मामला
पिछले बुधवार की सुबह तेलियाडीह गाव के शकर शर्मा की पुत्री स्कूल जाने के लिए नदी में स्नान करने गई थी। इसी दौरान घात लगा कर बैठे बदमाशों ने छात्रा को पकड़ लिया। उसे जबरन पकड़ कर पास की झाड़ी में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया।