जमुई के गरही डैम में नाव पलटी 12 के मरने की आशंका
जमुई। खैरा थाना के गरही डैम में शनिवार की सुबह नाव पलटने से बारह लोगों के मरने की आशका जताई जा रही
जमुई। खैरा थाना के गरही डैम में शनिवार की सुबह नाव पलटने से बारह लोगों के मरने की आशका जताई जा रही है। अबतक तीन बच्चों सहित पाच लोगों का शव डैम से निकाला गया है। डैम पर डीएम व एसपी सहित सभी आलाधिकारी कैंप किए हुए हैं।
जानकारी के अनुसार नवादा जिला के कसैयाटाड़ गाव के अल्पसंख्यक समुदाय के लोग बेलोरो पर सवार होकर बाराटाड़ के दरगाह पर सस्सी व मुर्गा चढ़ाने जा रहे थे। बेलोरो को रूपावेल गाव के समीप खड़ा कर सभी लोग एक नाव पर सवार होकर गंतव्य के लिए रवाना हुए। डैम के बीच में नाव पलट गई। इस दुर्घटना में बारह लोगों के मरने की आशका जिलाधिकारी शशिकात तिवारी ने जताई है। परंतु अभीतक पाच लोगों का ही शव निकल पाया है। बाकी अन्य लोगों की तलाश आसपास के ग्रामीण कर रहे हैं। हालाकि ग्रामीणों ने नौ के मारे जाने की बात बताई है। ि?फलहाल डैम के बीच में लाश को तलाशने के लिए 13 नाव को लगाया गया है। चार लाश को ग्रामीणों ने निकाला जबकि दो को एसएसबी के जवानों ने।
पटना से रवाना हुई है एनडीआरएफ की टीम
डैम के बीच में नाव पलटने से यहा की प्रशासन कुछ नहीं कर पा रही है। स्थानीय लोग लाश को निकालने में लगे हुए है। इस काम में कुल 13 नाव को लगाया गया है। डीएम ने कहा कि एनडीआरएफ की टीम को पटना से बुलाया गया है। शीघ्र ही यहा पहुंचकर अपना काम शुरू कर देगी।
बेगूसराय के बलान नदी में नौका पलटी, एक की मौत, चार लापता
मंसूरचक (बेगूसराय)। बेगूसराय के बलान नदी में शनिवार की सुबह एक नौका पलटने से एक 15 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। जबकि चार लोग लापता बताए जा रहे हैं। नौका पर दो दर्जन के आसपास लोगों के सवार होने की बात कही जा रही है। कुछ लोग तैर कर बाहर निकलने में सफल रहे, जबकि कुछेक को घाट किनारे मौजूद लोगों ने बाहर निकाला।
यह घटना मंसूरचक प्रखंड स्थित बलान नदी के आगापुर घाट के समीप घटी है। घटना स्थल पर पुलिस-प्रशासनिक अधिकारी कैंप कर रहे हैं। लापता लोगों की खोजबीन जारी है।
मंसूरचक बीडीओ अशोक कुमार ने बताया कि भरौल छठ महोत्सव से कई लोग लौटकर नौका के सहारे अपने-अपने गांव वापस आ रहे थे, कि आगापुर घाट के समीप नौका पलट गई। जिससे आगापुर निवासी 15 वर्षीय किशोर मो. वासिम की मौत डूबने से हो गई। मो. वासिम का शव बरामद हो चुका है। जबकि बछवाड़ा प्रखंड के गौरापुर के दो, मंसूरचक प्रखंड के आगापुर के एक और भगवानपुर प्रखंड के मोख्तियारपुर गांव के एक लोग, कुल चार व्यक्ति गायब हैं। गायब में से सभी बच्चे और किशोर हैं।