जबलपुर क्षेत्र में भूकंप के झटके, घरों से बाहर निकले लोग
संस्कारधानी जबलपुर और आसपास के क्षेत्राें में बुधवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए।
By ChandanEdited By: Published: Wed, 22 Oct 2014 12:30 PM (IST)Updated: Wed, 22 Oct 2014 12:30 PM (IST)
रवींद्र दुबे, जबलपुर। संस्कारधानी जबलपुर और आसपास के क्षेत्राें में बुधवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। जानकारी के अनुसार सुबह करीब पौने ग्यारह भूकंप के झटकों ने लोगों को दहशत में डाल दिया।
इस वजह से अधिकांश लोग घरों से बाहर निकल आए। भूकंप के झटके जबलपुर के साथ आसपास के क्षेत्राें में भी महसूस किए गए। प्रत्यक्षदर्शियों नेे बताया कि करीब 5 से 10 सेकंडी तक भूकंप आया।
हालांकि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार इस दौरान किसी तरह की जनधन के नुकसान की जानकारी नहीं मिली है।
इस बारे में अभी जानकारों की प्रतिक्रिया नहीं मिल सकी है। इससे भूकंप की तीव्रता के बारे में भी पता नहीं चल पाया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें