सांसद के भतीजे ने की पुलिसवालों की पिटाई, 9 साथियों संग हुआ गिरफ्तार
एनसीपी के माढ़ा लोकसभा सीट से सांसद विजय सिंह मोहिते पाटिल के भतीजे पर लगा है अपने साथियों संग मिलकर तीन पुलिसवाले की पिटाई का आरोप। पुलिस ने बुधवार को संसद के भतीजे सत्यशील समेत 10 लोगों को मारपीट की अलग-अलग धाराओं में गिरफ्तार किया है।
पुणे। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के माढ़ा लोकसभा सीट से सांसद विजय सिंह मोहिते पाटिल के भतीजे पर लगा है अपने साथियों संग मिलकर तीन पुलिसवाले की पिटाई का आरोप। पुलिस ने बुधवार को संसद के भतीजे सत्यशील समेत 10 लोगों को मारपीट की अलग-अलग धाराओं में गिरफ्तार किया है।
क्या है पूरा मामला?
- स्थानीय पुलिस के मुताबिक मंगलवार रात अस्सिटेंट पुलिस इंस्पेक्टर परशुराम कोरके दो पुलिसवालों के साथ सोलापुर के अकलुज में पेट्रोलिंग कर रहे थे।
- इस दौरान सांसद विजय सिंह के भतीजे सत्यशील और पुलिस की गाड़ी में हलकी टक्कर हो गई।
- इस बात को लेकर दोनों के बीच पहले कहासुनी हुई और फिर मामला मारपीट तक पहुंच गया।
- पुलिस के मुताबिक सत्यशील और उसके 9 साथी नशे में धुत्त थे। सभी ने तीनों पुलिसवालों की जमकर पिटाई की और जान से मारने की धमकी भी दी।
कौन है सत्यशील मोहिते पाटिल?
- सत्यशील सांसद विजय सिंह मोहिते पाटिल के बड़े भाई राज सिंह मोहिते पाटिल के बेटे हैं।
- फिलहाल सत्यशील अपने परिवार का बिजनेस में हाथ बंटा रहे है।
- सत्यशील के बड़े भाई शील मोहिते पाटिल सोलापुर जिला परिषद के पूर्व अध्यक्ष हैं।
- यह परिवार साल 2011 में 227 एकड़ जमीन खरीदने को लेकर विवादों में घिर चुका है।