संस्कृत के कारण भारत विश्वगुरु : एसडीओ
रामगढ़ : जिला मैदान बाजार टांड में भारती संस्था द्वारा संचालित संस्कृत बाल केंद्र में चल रहे दस द
रामगढ़ : जिला मैदान बाजार टांड में भारती संस्था द्वारा संचालित संस्कृत बाल केंद्र में चल रहे दस दिवसीय संस्कृत संभाषण शिविर का शनिवार को समापन किया गया। इससे पूर्व कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि अनुमंडल पदाधिकारी अनंत कुमार, मुख्यालय डीएसपी डॉ. वीरेंद्र कुमार चौधरी व संस्कृत भारती के प्रशिक्षक डॉ. सुनील कुमार कश्यप ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप जलाकर कर किया।
बाद में अतिथियों का स्वागत बाल केंद्र के प्रशिक्षक ईशा उमंग कश्यप, कोनिका रानी, सौम्या कुमारी, श्वेता कुमारी, मनीषा कुमारी, खुशबू कुमारी, भानू प्रताप भारती, हर्ष आनंद तेजस्वी ने संस्कृत गीत की प्रस्तुति कर किया। केंद्र के प्रशिक्षुओं द्वारा आकर्षक एवं मनमोहक संस्कृत नाटिका, संस्कृत गीत, संस्कृत नृत्य की सुंदर प्रस्तुति किया गया। बच्चों की प्रस्तुति पर उपस्थित लोगों ने तालियां बजाकर हौसला बढ़ाया। अतिथि ने बच्चों का हौसला बढ़ाते हुए पुरस्कृत किया। एसडीओ ने कहा कि संस्कृत भाषा के कारण ही हमारा देश विश्वगुरु रहा है। पुन: संस्कृत भाषा जनसामान्य हो जाए तो यह दिन दूर नहीं है कि भारत विश्व गुरु के रूप में प्रतिस्थापित हो सकती है। उन्होंने महर्षि पाणिनी, महर्षि वेदव्यास, कालीदास, दयानंद सरस्वती व स्वामी विवेकानंद के बताए मार्ग पर प्रशिक्षुओं को चलने को कहा। डीएसपी ने कहा कि भारतीय संस्कृति को बचाने के लिए देवभाषा संस्कृत को व्यवहारिक रूप से अपनाकर ही जनसामान्य की भाषा बनाई जा सकती है। कार्यक्रम का संचालन प्रशिक्षक डॉ. सुनील कुमार कश्यप ने किया। इस दौरान रांची विश्व विद्यालय से महिला कॉलेज की संस्कृत विभागाध्यक्ष डॉ. उषा किरण, विनोबा भावे विश्व विद्यालय केकेवी महिला कॉलेज के डॉ. रामप्यारे मिश्र, प्रधानाध्यापक श्याम किशोर महतो, कुमारी प्रतिमा, विनोद कुमार ठाकुर, भीम महतो, रोहन पांडेय, आर्यन कुमार, रीतिका कुमार, मनीष कुमार, हर्ष आनंद तेजस्वी, ईशा उमंग कश्यप, अजीत कुमार, हेमलाल महतो, बालेश्वर कुमार, संगीता देवी, भवानी देवी, रोहित कुशवाहा आदि मौजूद थे।