Jammu Kashmir News: रेल यातायात पर पड़ी किसान आंदोलन की मार, कटड़ा से नई दिल्ली के बीच चलने वाली ट्रेन आज रहेगी रद
Jammu Kashmir News पंजाब में चल रहे किसान आंदोलन की मार रेल यातायात को झेलनी पड़ रही है। गुरुवार को जम्मू से कानपुर सेंट्रल के बीच चलने वाली ट्रेन संख्या 12470 रद रही। वहीं शुक्रवार को भी कटड़ा से नई दिल्ली जाने वाली ट्रेन रद रहने वाली है। रेल यातायात के प्रभावित होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
जागरण संवाददाता, जम्मू। पंजाब में जारी किसान आंदोलन (Kisan Andolan 2024) की मार दूसरे दिन भी रेल यातायात पर पड़ी है। गुरुवार को जम्मू से कानपुर सेंट्रल के बीच चलने वाली ट्रेन संख्या 12470 रद रही। जबकि, शुक्रवार को श्रीमाता वैष्णो देवी कटड़ा से नई दिल्ली के बीच चलने वाली ट्रेन संख्या 22478 को भी रद कर दिया गया है।
ये ट्रेनें हुई प्रभावित
इसके अलावा बाड़मेर से जम्मू के बीच चलने वाली ट्रेन संख्या 14662 नई दिल्ली तक ही आई और वहीं से वापस बाड़मेर लौट गई। इसके साथ ही तिरुपति से जम्मू तवी के बीच चलने वाली रेलगाड़ी को अंबाला, चंडीगढ़, साहनेवाल के रास्ते जम्मू तवी लाया गया। जबकि, नई दिल्ली से माता वैष्णो देवी कटड़ा आ रही ट्रेन संख्या 22461 को नई दिल्ली, जाखल, धुरी, गिल के रास्ते अपने गंतव्य तक पहुंचाया गया।
यह भी पढ़ें: Earthquake in Kishtwar: जम्मू कश्मीर में एक बार फिर हिली धरती, घरों से बाहर निकले लोग
यात्रियों को परेशानी का करना पड़ा सामना
इसी प्रकार माता वैष्णो देवी कटड़ा से आंबेडकरनगर के बीच चलने वाली ट्रेन संख्या 12920 को साहनेवाल, चंडीगढ़, अंबाला के रास्ते से भेजा गया। श्रीमाता वैष्णो देवी कटड़ा से गांधीधाम के बीच चलने वाली ट्रेन संख्या 12474 को लुधियाना, गिल, जाखल, नई दिल्ली की ओर भेजा गया।
यह भी पढ़ें: Jammu Crime News: सावधान! फोन पर बातों-बातों में निजी जानकारी देना पड़ा भारी, एक झटके में बैंक खाते से 50 हजार छूमंतर
जम्मू तवी से वाराणसी के बीच चलने वाली रेलगाड़ी संख्या 12238 को भी साहनेवाल, चंडीगढ़, अंबाला के रास्ते अपने गंतव्य की ओर रवाना किया गया। रेल यातायात के प्रभावित होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।