Move to Jagran APP

हॉकी खिलाड़ी Varun Kumar पर दुष्कर्म का आरोप, POCSO के तहत मामला हुआ दर्ज

अर्जुन पुरस्कार विजेता भारतीय हॉकी खिलाड़ी वरुण कुमार के खिलाफ बेंगलुरु पुलिस ने पॉक्सो (यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण अधिनियम) के तहत मामला दर्ज किया है। एक महिला का आरोप है कि जब वह नाबालिग थी तब खिलाड़ी ने उसका यौन उत्पीड़न किया। आरोप लगाने वाली महिला की उम्र बाइस साल है। महिला ने शिकायत में कहा कि वह 2018 में इंस्टाग्राम के जरिये वरुण के संपर्क में आई।

By Jagran News Edited By: Priyanka Joshi Published: Tue, 06 Feb 2024 09:06 PM (IST)Updated: Tue, 06 Feb 2024 09:06 PM (IST)
हॉकी प्लेयर वरुण कुमार पर लगा दुष्कर्म का आरोप

बेंगलुरु, प्रेट्र : अर्जुन पुरस्कार विजेता भारतीय हॉकी खिलाड़ी वरुण कुमार के खिलाफ बेंगलुरु पुलिस ने पॉक्सो (यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण अधिनियम) के तहत मामला दर्ज किया है। एक महिला का आरोप है कि जब वह नाबालिग थी, तब खिलाड़ी ने उसका यौन उत्पीड़न किया।

loksabha election banner

आरोप लगाने वाली महिला की उम्र बाइस साल है। महिला ने सोमवार को अपनी शिकायत में कहा कि वह 2018 में इंस्टाग्राम के जरिये वरुण के संपर्क में आई। जब वह 17 साल की थी, वरुण ने शादी का वादा कर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया।महिला का दावा है कि वह 2018 में वरुण के संपर्क में आई तो 17 साल की थी।

हॉकी प्लेयर वरुण कुमार पर लगा दुष्कर्म का आरोप

उस समय वरुण भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) में ट्रेनिंग कर रहे थे। 2021 में अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित वरुण को हाल में पंजाब पुलिस में उपाधीक्षक पद पर पदोन्नत किया गया है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के अनुसार, महिला की शिकायत के आधार पर खिलाड़ी के खिलाफ यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण अधिनियम की उचित धारा और भारतीय दंड संहिता की धारा- 376 (दुष्कर्म) और 420 (धोखाधड़ी और बेईमानी) के तहत मामला दर्ज किया है।

टोक्यो ओलंपिक के लिए भारत की स्टैंडबाई सूची में शामिल वरुण अभी आगामी एफआइएच प्रो लीग के लिए भुवनेश्वर में राष्ट्रीय टीम के साथ ट्रेनिंग कर रहे हैं। भारत को अपने पहले मैच में 10 फरवरी को स्पेन का सामना करना है। ऐसी अटकलें थीं कि 2022 राष्ट्रमंडल खेलों की रजत पदक विजेता भारतीय टीम में शामिल वरुण फरार हैं, लेकिन हॉकी इंडिया ने इस अफवाह को खारिज कर दिया।

हॉकी इंडिया के एक सूत्र ने बताया, वह फरार नहीं हैं। वह टीम के साथ भुवनेश्वर में हैं। हिमाचल प्रदेश के वरुण ने 2017 में भारत की ओर से पदार्पण किया। महिला के अनुसार, जुलाई 2019 में वह उसे बेंगलुरु के जयनगर के होटल में ले गए और वह नाबालिग है, यह जानते हुए भी उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।

महिला ने जब रोकने का प्रयास किया तो उसने शादी करने का वादा किया। एफआइआर में कहा गया कि महिला के पिता के निधन के बाद वरुण उससे मिलने गए लेकिन इसके बाद बातचीत करना बंद कर दिया। महिला ने कहा कि जब पिछली बार वह पुलिस के पास गई तो वरुण ने बातचीत शुरू कर दी। शादी के लिए जोर देने पर उसने फिर दूरी बना ली।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.