Hockey: महिला हॉकी टीम की कोच Janneke Schopman का बड़ा खुलासा, लगाया भेदभावपूर्ण व्यवहार का आरोप
Hockey India रविवार को राउरकेला में एफआईएच प्रो लीग मैच में शूटआउट में भारत ने यूएसए को हराया था। इसके बाद मीडिया से बात करते हुए जेनेके शॉपमैन रो पड़ी। नम आंखों के साथ बातचीत में शॉपमैन ने खेल के कई हितधारकों पर भेदभावपूर्ण व्यवहार का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि एक महिला के रूप में यह देश बहुत कठिन है।
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय महिला हॉकी टीम की कोच जेनेके शॉपमैन ने भारत में खेल के प्रशासकों पर भेदभावपूर्ण व्यवहार का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि मुख्य कोच का पद संभालने के बाद से वह बिल्कुल अकेला महसूस कर रही हैं। नीदरलैंड्स महिला टीम की पूर्व खिलाड़ी शॉपमैन ने कहा कि उनके कार्यकाल में उनकी राय को पर्याप्त महत्व नहीं दिया गया है।
बता दें कि रविवार को राउरकेला में एफआईएच प्रो लीग मैच में शूटआउट में भारत ने यूएसए को हराया था। इसके बाद मीडिया से बात करते हुए जेनेके शॉपमैन रो पड़ी। नम आंखों के साथ बातचीत में शॉपमैन ने खेल के कई हितधारकों पर भेदभावपूर्ण व्यवहार का आरोप लगाया।
भेदभाव पूर्ण व्यवहार का लगाया आरोप
द न्यू इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए शॉपमैन ने कहा, मैं उस संस्कृति से आती हूं जहां महिलाओं का सम्मान किया जाता है और उन्हें महत्व दिया जाता है। मुझे यहां ऐसा महसूस नहीं होता है। मुझे लगता है कि यह बहुत कठिन है।
उन्होंने आगे कहा, "मैं उनसे प्यार करती हूं। मुझे लगता है कि वे बहुत मेहनत करती हैं, मैं जो कहती हूं वो करती हैं, वे सीखना चाहती हैं, नई चीजें करना चाहती हैं, लेकिन मेरे लिए व्यक्तिगत रूप से नीदरलैंड्स से आने के बाद, संयुक्त राज्य अमेरिका में काम करने के बाद, एक महिला के रूप में यह देश बेहद कठिन है।"
यह भी पढ़ें- भारतीय हॉकी खिलाड़ी Varun Kumar पर लगा दुष्कर्म का आरोप, मामले में अब सबूत जुटा रही है पुलिस
टोक्यो ओलंपिक के बाद संभाला था पद
गौरतलब हो कि जेनेके शॉपमैन ने टोक्यो ओलंपिक में भारत के चौथे स्थान पर रहने के बाद मुख्य कोच की भूमिका संभाली। शुरुआत में जनवरी 2020 में भारतीय महिला हॉकी टीम के लिए विश्लेषणात्मक कोच के रूप में नियुक्त हुई थीं। सोजर्ड मारिन के मुख्य कोच के पद से इस्तीफा देने के बाद उन्हें मुख्य कोच नियुक्त किया गया।
यह भी पढ़ें- FIH pro league: भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने स्पेन को हराया, कप्तान हरमनप्रीत ने हासिल की खास उपलब्धि