Snowfall in Sirmaur: सिरमौर के चूड़धार चोटी में ताजा बर्फबारी, पांच फीट जमा हुई बर्फ; बढ़ा शीतलहर का प्रकोप
हिमाचल में बर्फबारी का सिलसिला जारी है। सिरमौर के चूड़धार चोटी में ताजा हिमपात हुआ। जिसके चलते लोग मजबूरन घरों में रहने को विवश हो गए हैं। बता दें कि 6 महीने के बाद हुई बारिश व बर्फबारी से जहां किसानों तथा बागवानों के चेहरे खिले है। चूड़धार चोटी पर 5 फुट से अधिक बर्फ गिर चुकी है। जबकि हरिपुरधार तथा नोहराधार क्षेत्र में भी हल्का हिमपात हो रहा है।
जागरण संवाददाता, नाहन। Snowfall in Sirmaur: जिला सिरमौर में पिछले तीन दिनों से रुक-रुक कर हो रही बारिश और हिमपात से जिला में शीतलहर लगातार बढ़ रही है। जिसके चलते लोग मजबूरन घरों में रहने को विवश हो गए हैं। बता दें कि 6 महीने के बाद हुई बारिश व बर्फबारी से जहां किसानों तथा बागवानों के चेहरे खिले है।
वहीं जिला के ऊपरी क्षेत्रों के लोगों के लिए भारी बारिश और बर्फबारी परेशानियों का सबक बनना शुरू हो गई है। नोहराधार और हरिपुरधार तहसील के दर्जनों गांव में विद्युत का संकट चल रहा है। बिजली आंख मिचोली का खेल खेल रही है। सूखे से जूझ रहे किसानों को अब फसल से कुछ उम्मीद है। रविवार को जिला सिरमौर की सबसे ऊंची चूड़धार चोटी पर लगातार हिमपात होता रहा।
पांच फुट से अधिक गिरी बर्फ
चूड़धार चोटी पर 5 फुट से अधिक बर्फ गिर चुकी है। जबकि हरिपुरधार तथा नोहराधार क्षेत्र में भी हल्का हिमपात हो रहा है। हरिपुरधार में बर्फ से स्थानीय व्यापारियों में खुशी का माहौल है। वही बाहरी प्रदेशों से भी पर्यटक बर्फ का आनंद लेने के लिए हरिपुरधार पहुंचना शुरू हो गए हैं। वहीं जिला के अन्य भागों में रविवार को दिनभर रुक-रुक कर तेज व हल्की बारिश होती रही। जिससे जिला भर में दिन के समय में भी तापमान में गिरावट देखी जा रही है।
ये रहा तापमान
दिन में सिरमौर जिला का तापमान 4 डिग्री से सात डिग्री तक रहा। जबकि रात्रि में एक से पांच डिग्री तक ही तापमान देखा जा रहा है। जिला सिरमौर के हरिपुरधार क्षेत्र में हो रही बर्फबारी से हिमाचल पथ परिवहन निगम के कुछ रूट प्रभावित हुए हैं। इन बसों को आधे रास्ते तक चलाया जा रहा है। जबकि सड़क बाहल करने के लिए लोक निर्माण विभाग ने जेसीबी लगाई हुई है।